This is an archived article last updated on Oct 7, 2024. The information may be outdated.

किन भारतीय गेंदबाजों ने T20I डेब्यू मैच में अपना पहला ओवर मेडन फेंका है? जानें सभी नाम

Last Updated: Oct 7, 2024, 10:34 IST

मयंक यादव ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में इतिहास रचते हुए शानदार प्रदर्शन किया. ग्वालियर में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने अपना पहला ही ओवर मेडन फेंका और तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए जिन्होंने डेब्यू मैच में यह कारनामा किया. मयंक ने महमुदुल्लाह का महत्वपूर्ण विकेट भी अपने नाम किया. मयंक ने अपने डेब्यू मैच में सबसे तेज गेंद 149.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली.       

मयंक ने अपने दूसरे ओवर में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया, जो भारत की पारी का आठवां ओवर था.
मयंक ने अपने दूसरे ओवर में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया, जो भारत की पारी का आठवां ओवर था.

हाईलाइट्स:

  • मयंक यादव तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में अपना पहला ओवर मेडन फेंका.
  • मयंक ने अपने दूसरे ओवर में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया. वहीं भारत ने मैच 7 विकेट से जीता.
  • मयंक ने अपने डेब्यू मैच में सबसे तेज गेंद 149.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली.

भारत के T20 डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में एक बड़ा कारनामा किया है. उन्होंने ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में अपने पहले मैच की छठी ओवर में मेडन ओवर डाला. इसके साथ ही उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

 यह भी देखें: कौन हैं IPL 2024 के सबसे तेज़ गेंदबाज़, जिन्हें पहली बार Team India में मिली जगह? जानें

मयंक यादव ने रचा इतिहास:

मयंक यादव तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में मेडन ओवर डाला. इससे पहले यह उपलब्धि सिर्फ अजीत अगरकर और अर्शदीप सिंह ने हासिल की थी. मयंक ने अपने डेब्यू मैच में सबसे तेज गेंद 149.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली. 

पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट:

मयंक ने अपने दूसरे ओवर में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया, जो भारत की पारी का आठवां ओवर था. उन्होंने बांग्लादेश के महमुदुल्लाह को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों डीप पॉइंट पर कैच आउट कराकर अपना पहला शिकार बनाया.     

T20I में अपना पहला ओवर मेडन फेंकने वाले भारतीय:

तीन भारतीय गेंदबाज जिन्होंने अपने डेब्यू टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेडन ओवर डालने का अद्वितीय कारनामा किया है उनके नाम आप यहां देख सकते है. 

क्रम संख्या

गेंदबाज

मैच

स्थान

साल

1

अजीत अगरकर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

जोहान्सबर्ग

2006

2

अर्शदीप सिंह

भारत बनाम इंग्लैंड

साउथैम्प्टन

2022

3

मयंक यादव

भारत बनाम बांग्लादेश

ग्वालियर

2024

टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में मेडन फेंकने वाले भारतीय: 

यहां उन भारतीय गेंदबाजों की सूची दी गई है जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में मेडन ओवर डाला है:

क्रम संख्या

गेंदबाज 

डेब्यू वर्ष

1

अजीत अगरकर (AB Agarkar)

2006

2

खलील अहमद (KK Ahmed)

2018

3

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)

2022

4

नवदीप सैनी (Navdeep Saini)

2019

5

मयंक यादव (Mayank Yadav)

2024

IPL में मयंक यादव का प्रदर्शन: 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने फरवरी 2023 में मयंक यादव को ₹20 लाख में खरीदा था. हालांकि वह 2023 सीजन में चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए, लेकिन 2024 आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने डेब्यू किया। वहां उन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे.

आईपीएल 2024 में मयंक की सबसे तेज गेंद 156.7 किमी प्रति घंटे की गति से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दर्ज की गई. कुल मिलाकर उन्होंने 4 आईपीएल मैच खेले और 12.14 की औसत से 7 विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/14 का रहा.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 7, 2024, 10:34 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News