This is an archived article last updated on Oct 6, 2024. The information may be outdated.

कौन हैं IPL 2024 के सबसे तेज़ गेंदबाज़, जिन्हें पहली बार Team India में मिली जगह? जानें

Last Updated: Oct 6, 2024, 22:13 IST

बीसीसीआई ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है. आईपीएल 2024 के सबसे तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से सभी का ध्यान आकर्षित किया. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए मयंक ने 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी की, जो सीजन की सबसे तेज़ डिलीवरी थी. दिल्ली के इस युवा गेंदबाज़ को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है. चलिये जानें उनके बारें में.    

बीसीसीआई ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है.
बीसीसीआई ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है.

बीसीसीआई ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है. इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव को फिर से टीम की कमान सौंपी गयी है. वहीं टीम में तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी मौका मिला है जो चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो गए थे.   

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जायेगा. IPL 2024 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर तीन विकेट का था. चोट के कारण मयंक पिछले काफी समय से नेशनल क्रिकेट अकेडमी में थे और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे.       

यह भी देखे: IPL 2025 से खिलाड़ी होंगे मालामाल, सभी लीग मैच खेलने पर मिलेंगे इतने करोड़, देखें नया फीस स्ट्रक्चर

IPL 2024 के सबसे तेज़ गेंदबाज़?   

मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में सबसे तेज़ गेंद फेंकी थी. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए मयंक ने 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी. 

कौन हैं मयंक यादव?

22 वर्षीय युवा क्रिकेटर मयंक यादव दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने मात्र 20 लाख रुपये में खरीदा था. मयंक ने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू किया और 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके थे.

उन्होंने अपनी तेज रफ्तार वाली गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया था. मयंक ने इससे पहले केवल 2 लिस्ट ए मैच खेले थे और 6 विकेट लिए थे. 

मयंक यादव का बॉलिंग स्टाइल?

मयंक यादव का बॉलिंग स्टाइल राइट आर्म फास्ट (Right-arm fast) है। वह एक तेज़ गेंदबाज़ हैं, जो अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं. आईपीएल 2024 में उन्होंने 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी की, जो उस सीजन की सबसे तेज़ गेंद थी.

मयंक का करियर: 

मयंक यादव को पहली बार आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा था, लेकिन वह पहले सीजन में खेल नहीं पाए.साल 2023 में चोट के चलते वह पूरे सीजन से बाहर रहे. फिर फिट होने के बाद उन्हें डियोधर ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की टीम में शामिल किया गया, जहाँ उन्होंने अपनी तेज़ गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया.

आईपीएल 2024 में सबसे तेज़ डिलीवरी

यहां आप आईपीएल 2024 सीजन की सबसे तेज डिलीवरी के बारें में देख सकते है-

क्रम संख्या 

गेंदबाज 

टीम 

स्पीड (Kph)

1

मयंक यादव

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

156.7

2

मयंक यादव

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

155.8

3

नंद्रे बर्गर

राजस्थान रॉयल्स (RR)

153

4

गेराल्ड कोएट्जी

मुंबई इंडियंस (MI)

152.3

5

अल्ज़ारी जोसेफ

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

151.2

6

मथीशा पथिराना

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

150.9

टीम में किसका हुआ चयन:

बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जिन खिलाड़ियों को जगह मिली उनके नाम आप यहां देख सकते है-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव.

यह भी देखें:

 IPL 2025 मेगा ऑक्शन कब और कहां, ये दो शहर रेस में सबसे आगे, देखें पूरी डिटेल्स

IPL Auction 2025: IPL नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले 10 खिलाड़ी कौन हैं?

मोदी सरकार ने बढ़ाई श्रमिकों की मजदूरी, अब हर महीने कितना मिलेगा पैसा? देखें यहां

 

NEWS 🚨 - #TeamIndia’s squad for T20I series against Bangladesh announced.

More details here - https://t.co/7OJdTgkU5q #INDvBAN @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/DOyz5XGMs5

— BCCI (@BCCI) September 28, 2024

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 1, 2024, 22:13 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News