This is an archived article last updated on Sep 29, 2024. The information may be outdated.

IPL 2025 से खिलाड़ी होंगे मालामाल, सभी लीग मैच खेलने पर मिलेंगे इतने करोड़, देखें नया फीस स्ट्रक्चर

Last Updated: Sep 29, 2024, 07:06 IST

IPL 2025 New Fee Structure: आईपीएल 2025 से खिलाड़ियों को एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. अब हर मैच खेलने पर उन्हें 7.5 लाख रुपये की अतिरिक्त फीस दी जाएगी, जो उनके कॉन्ट्रैक्ट के अलावा होगी. BCCI द्वारा घोषित इस नई व्यवस्था के तहत, खिलाड़ी पूरे सीजन के सभी 14 लीग मैच खेलने पर 1.05 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई कर सकेंगे.        

आईपीएल 2025 से खिलाड़ियों को एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. अब हर मैच खेलने पर उन्हें 7.5 लाख रुपये की अतिरिक्त फीस दी जाएगी, जो उनके कॉन्ट्रैक्ट के अलावा होगी.
आईपीएल 2025 से खिलाड़ियों को एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. अब हर मैच खेलने पर उन्हें 7.5 लाख रुपये की अतिरिक्त फीस दी जाएगी, जो उनके कॉन्ट्रैक्ट के अलावा होगी.

हाईलाइट्स:

  • IPL 2025 से अब हर मैच खेलने पर खिलाड़ियों को 7.5 लाख रुपये मिलेंगे. 
  • प्रत्येक फ्रैंचाइज़ी मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी.
  • BCCI सचिव जय शाह ने इस आकर्षक कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है.    

IPL 2025 Full Fee Structure: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने वाले क्रिकेटरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है. BCCI सचिव जय शाह ने आईपीएल खेलने वाले क्रिकेटरों के लिए मैच फीस सहित कई आकर्षक घोषणा की है. अब खिलाड़ियों को उनके आकर्षक कॉन्ट्रैक्ट के अलावा प्रति मैच 7.5 लाख रुपये की फीस मिलेगी. जय शाह ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह फैसला IPL में निरंतरता और शानदार प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए लिया गया है. 

यह भी देखें:

 IPL 2025 मेगा ऑक्शन कब और कहां, ये दो शहर रेस में सबसे आगे, देखें पूरी डिटेल्स

IPL Auction 2025: IPL नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले 10 खिलाड़ी कौन हैं?

आईपीएल खिलाड़ियों पर धनवर्षा:

आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट के अलावा प्रति मैच 7.5 लाख रुपये की फीस मिलेगी साथ ही प्रत्येक फ्रैंचाइज़ी "मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी. यह नया फी स्ट्रक्चर IPL 2025 से लागू होगा.   

सभी लीग मैच खेलने पर 1.05 करोड़: 

अगर कोई खिलाड़ी सीजन के सभी लीग मैच खेलता है, तो उसे 1.05 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान मिलेगा, जो उसके कॉन्ट्रैक्ट के अलावा होगा.

इस तरह, जो खिलाड़ी सभी 14 लीग मैच खेलते हैं, उन्हें 1.05 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे. IPL में प्रति मैच फीस अब फर्स्ट क्लास मैच की तुलना में लगभग 18.75 गुना अधिक हो गई है.

IPL 2025 से लागू नया फीस स्ट्रक्चर: 

यहां IPL 2025 से लागू होने वाले नए फीस स्ट्रक्चर को टेबल के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसे आप देख सकते है-

कैटेगरी

फीस/राशि

प्रति मैच फीस

₹7.5 लाख

सभी 14 लीग मैच खेलने पर कुल

₹1.05 करोड़ (कॉन्ट्रैक्ट राशि के अलावा)

फ्रैंचाइज़ी द्वारा आवंटित कुल राशि

₹12.60 करोड़ (मैच फीस के लिए)

फर्स्ट क्लास की तुलना में 18.75 गुना अधिक पैसा: 

 बता दें कि IPL में प्रति मैच फीस अब फर्स्ट क्लास मैच की तुलना में लगभग 18.75 गुना अधिक हो गई है. साल 2021 में BCCI ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की मैच फीस में संशोधन किया था, जिसमें प्रति मैच दिन के लिए 40,000 रुपये (1 से 20 मैच तक), 50,000 रुपये (21 से 40 मैच तक) और 60,000 रुपये (40 से अधिक मैच के लिए) तय किए गए थे.

यह भी देखें:

मोदी सरकार ने बढ़ाई श्रमिकों की मजदूरी, अब हर महीने कितना मिलेगा पैसा? देखें यहां

यूपी के इस Express Way पर बढ़ा टोल, अब कार के लिए कितना देना होगा टोल? देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 29, 2024, 07:06 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News