SA vs AFG T20 World Cup 2024 Semi Final 1 टूटा अफगानिस्तान का सपना, दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल में
T20 World Cup 2024 Semi Final 1: टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्कराम की शानदार पारी ने ब्रायन लारा स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को अफगानिस्तान पर नौ विकेट से जीत दिलाई.
T20 World Cup 2024 Semi Final 1: टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्कराम की शानदार पारी ने ब्रायन लारा स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को अफगानिस्तान पर नौ विकेट से जीत दिलाई. इससे पहले नई गेंद से मार्को जानसन के तीन विकेट ने अफगानिस्तान की बल्लेबाजी लाइन-अप को पटरी से उतार दिया. राशिद खान के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला भी गलत साबित हुआ.
यह भी देखें: India vs England Head to Head in T20I: भारत या इंग्लैंड किसका रहा है दबदबा, देखें हेड टू हेड आकड़े
दक्षिण अफ्रीका, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है, विशेष रूप से उनके बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया है. जिससे उन्हें मैच का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. यहां हम दोनों टीमों की ताकत और हेड टू हेड मुकाबलों की बात करने जा रहे है.
देखें: T20 World Cup 2024 Channel Number List: मोबाइल हो या टीवी कब और किस चैनल पर दिखेगा Super-8 के मैच?
South Africa vs Afghanistan सेमीफाइनल 1 टी20 विश्व कप 2024 हाईलाइट्स:
| सेमीफाइनल-1 हाईलाइट्स | |
| चैंपियनशिप | ICC टी20 विश्व कप 2024 |
| मैच | सेमी फ़ाइनल 1 |
| बनाम | दक्षिण अफ़्रीका बनाम अफ़ग़ानिस्तान |
| वेन्यू | ब्रायन लारा स्टेडियम, तरौबा, त्रिनिदाद |
| तारीख और समय | 27 जून, सुबह 06 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| फील्ड अंपायर | रिचर्ड इलिंगवर्थ और नितिन मेनन |
| थर्ड अंपायर | रिचर्ड केटलबोरो |
| मैच रेफरी | रिची रिचर्डसन |
| दक्षिण अफ़्रीका टीम के कप्तान | एडेन मार्कराम |
| अफ़ग़ानिस्तान टीम के कप्तान | राशिद खान |
| विजेता | दक्षिण अफ़्रीका |
SA vs AFG टी20 विश्वकप हेड टू हेड रिकॉर्ड:
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यहाँ दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी है, दोनों टीमों ने टी20 विश्वकप में अब तक तीन मैच खेले है और सभी मैच दक्षिण अफ्रीका ने ही जीता है.
SA vs AFG टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने का रिकॉर्ड
| मैच | दक्षिण अफ्रीका ने जीते | अफगानिस्तान ने जीते | अंतिम परिणाम |
| 2 | 3 | 0 | दक्षिण अफ्रीका ने 37 रन से हराया (मुंबई 2016) |
SA vs AFG टी20I हेड टू हेड रिकॉर्ड:
अभी तक दोनों टीमें तीन बार ICC टी20 विश्व कप में ही आमने-सामने हुई है और दोनों बार मैच दक्षिण अफ्रीका ने ही जीता है. रिकॉर्ड आप नीचे देख सकते है-
टी20 अंतरराष्ट्रीय में आमने-सामने का रिकॉर्ड
| मैच | दक्षिण अफ्रीका ने जीते | अफगानिस्तान ने जीते | अंतिम परिणाम |
| 2 | 3 | 0 | दक्षिण अफ्रीका ने 37 रन से हराया (मुंबई 2016) |
SA T20 World Cup Squad 2024 दक्षिण अफ्रीका की टीम:
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्ज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, रयान रिकेलटन.
AFG T20 World Cup Squad 2024 अफगानिस्तान की टीम:
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, करीम जनत, नांगेयालिया खारोटे , नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, नजीबुल्लाह जादरान, फरीद अहमद मलिक, हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद इशाक.
यह भी देखें:
Most Runs In T20 World Cup 2024: सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन है? देखें यहां पूरी लिस्ट
T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड यहां देखें
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.