IOB Security Guard Admit Card 2026 जारी, iob.in से करें डाउनलोड

IOB Bank Security Guard Admit Card 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक ने सिक्योरिटी गार्ड ऑनलाइन एग्जाम का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें। 

Oct 12, 2026, 18:38 IST
IOB Bank Security Guard Admit Card 2026
IOB Bank Security Guard Admit Card 2026

IOB Security Guard Admit Card 2026 Released: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने सबऑर्डिनेट स्टाफ कैडर के अंदर सिक्योरिटी गार्ड पोस्ट के लिए आयोजित होने वाले ऑनलाइन एग्जाम का एडमिट कार्ड ऑफिशियल रूप से वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) या एक्स-अग्निवीरों (Ex-Agniveers) कोटा के अंदर इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब बैंक के ऑफिशियल करियर पोर्टल iob.bank.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बैंक द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एडमिट कार्ड 12 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2026 तक ही डाउनलोड के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। साथ ही, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट से पहले ही एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।

IOB Security Guard Call Letter 2026

इंडियन ओवरसीज बैंक सिक्योरिटी गार्ड एग्जाम और एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
भर्ती संगठन
इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank - IOB)
पोस्ट का नाम
सिक्योरिटी गार्ड (Subordinate Staff Cadre)
कुल वैकेंसी 
25 पोस्ट 
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 
12 अक्टूबर 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड की लास्ट डेट 
22 अक्टूबर 2026
लॉगिन क्रेडेंशियल्स
Registration No / Roll No और Password / DOB 
वेतनमान 
19,500 - 37,815 (प्लस अन्य भत्ते)
ऑफिशियल वेबसाइट

IOB Bank Security Guard Admit Card 2026 - यहां क्लिक करें

IOB Security Guard Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

IOB सिक्योरिटी गार्ड एग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट iob.bank.in पर विजिट करें। 
  2. फिर, Careers सेक्शन में जाकर 'Recruitment of Security Guards - Call Letter for Online Examination' लिंक पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करते ही खुलने वाली लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर को फिल करें। 
  4. अपना पासवर्ड या जन्मतिथि भी फिल करें। 
  5. फिर, स्क्रीन पर दिख रहे इमेज कैप्चा कोड को फिल करें। 
  6. फिल करते ही एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। 
  7. एक-दो प्रिंटाआउट निकाल लें। 

सेलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम का पैटर्न 

IOB सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के अंदर छात्रों का सेलेक्शन तीन प्रमुख स्टेप के आधार पर किया जाएगा:

  1. ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट (Online Objective Test - 80 मार्क्स):
    • इसमें नॉलेज टेस्ट, रीजनिंग क्षमता और सामान्य जागरूकता से संबंधित वस्तुनिष्ठ (Objective) क्वश्न पूछे जाएंगे।
  2. स्थानीय भाषा परीक्षा (Local Language Test - 20 मार्क्स):
    • छात्रों को तमिल भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना जरूरी है।
  3. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test - 100 मार्क्स):
    • ऑनलाइन एग्जाम में पास हुए छात्रों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

एग्जाम सेंटर के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की चेकलिस्ट

एग्जाम के दिन सेंटर पर रिपोर्ट करते समय छात्रों को निम्नलिखित ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ उनकी स्व-सत्यापित कॉपियों को साथ ले जाना जरूरी है:

  • प्रिंटेड कॉल लेटर (IOB Call Letter)
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • सैन्य सेवा डिस्चार्ज बुक 
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates