Happy Diwali 2023: दिवाली के इन शुभ संदेशों के साथ अपनों को भेजें शुभकामनाएं
Happy Diwali 2023: रोशनी के त्योहार को और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए इस दिन दिवाली 2023 की शुभकामनाएं, उद्धरण, व्हाट्सएप स्टेटस, संदेश, चित्र, एसएमएस साझा किए जाते हैं। इस लेख में दिए गए संदेश से आप अपनों को बेहतर शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
Diwali 2023: भारत इस साल 12 नवंबर को रोशनी का त्योहार मना रहा है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दिवाली के शुभ दिन को चिह्नित करती है, जिसे पूरे देश में विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। दिवाली पर लोग देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं और उनसे सुख, धन और समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं।
जैसे ही दीपावली 2023 का उत्सव शुरू हो गया है, दिवाली की शुभकामनाएं, उद्धरण, संदेश और व्हाट्सएप शुभकामनाएं भेजने का दौर भी जारी हो गया है। इस कड़ी में आप भी इस लेख में दिए गए संदेशों से अपनों तक बेहतर शुभकामनाएं संदेश पहुंचा सकते हैं।
Diwali 2023: दिवाली पर अनुष्ठान और उत्सव
दिवाली पर लोग देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अपने घरों और व्यापार स्थलों को साफ करते हैं और सजाते हैं। दिवाली को प्रकाश के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है और यह सीता और लक्ष्मण के साथ भगवान राम की अयोध्या वापसी का प्रतीक है।
दिवाली की शुभकामनाएं अक्सर फोन और संदेशों के माध्यम से दी जाती हैं और उत्सव के हिस्से के रूप में लोग उपहार या मिठाई का डिब्बा लेकर एक-दूसरे के घर भी जाते हैं।
रोशनी के त्योहार को मनाने का हर किसी का अपना-अपना तरीका होता है, हालांकि इस दिन का संदेश एक ही रहता है।
Diwali 2023: दिवाली पर उद्धरण, संदेश और शुभकामनाएं
-दीपावली की रोशनी आपके जीवन को रोशन करे और आपको देवी लक्ष्मी का सर्वोत्तम आशीर्वाद प्राप्त हो।
-इस दिवाली मां लक्ष्मी की कृपा आप पर और आपके पूरे परिवार पर बनी रहे। आपके जीवन में सदा आनंद और उल्लास का वास हो। ढेरों शुभकामनाएं।
-इस दिवाली देवी लक्ष्मी आपके जीवन से सभी नकारात्मकताओं को दूर कर दे। आप पर खुशियों, अच्छे स्वास्थ्य, धन और सौभाग्य की वर्षा हो। आपको और आपके परिवार को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
-धन की देवी मां लक्ष्मी आप पर धनवर्षा करे। आपको आनंदमय दिवाली 2023 की शुभकामनाएं।
-दीपावली का शुभ दिन आपके लिए दुनिया की सारी अच्छाइयां लेकर आए। आपको अच्छा स्वास्थ्य, धन, सुखी और समृद्ध जीवन मिले।
-रोशनी और खुशियों के इस प्यारे पर्व पर अपने जीवन में सबसे प्यारे लोगों में शामिल आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान आप पर अपनी कृपा बनाए रखे। शुभ दीपावली !
-जिस प्रकार दीये अपनी रोशनी से अंधियारे को मिटा देते हैं, ठीक इसी प्रकार इस दीपावली आपके जीवन के सभी अंधियारे भगवान की कृपा से दूर हो। आपके घर में मां लक्ष्मी और गणेश भगवान का वास हो। शुभ दीपावली !

Diwali 2023: दिवाली की शुभकामनाएं
-दिवाली के इस खूबसूरत मौके पर मैं आपके लिए नए अवसरों, नई आशाओं और नई तरह की खुशियों की कामना करता हूं। शुभ दीपावली 2023.
-दिवाली जीवन में किसी अपने व्यक्ति से दोबारा मिलने का सबसे शानदार अवसर है। हर दिवाली आप सभी के साथ नई यादें बनाने का एक अवसर है !
-आशा है कि दिवाली का आशीर्वाद आपको आने वाले वर्ष में हर नुकसान से बचाएगा। आपको और आपके परिवार को आनंदमय और समृद्ध दिवाली की शुभकामनाएं ! भगवान आपका सदैव कल्याण करें. – शुभ दीपावली 2023 !
-रोशनी के इस त्योहार में मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपकी खुशियां कई गुना बढ़ जाए। सुरक्षित और स्वस्थ दिवाली मनाएं। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
-खुशी और उत्सव के इस त्योहार में मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, धन और जीवन में प्रगति की कामना करता हूं।
Diwali 2023: दिवाली पर WhatsApp Status और SMS के लिए संदेश
-दिवाली के दीपक आपके जीवन को रोशन करे, रंगोली के रंग खुशियां लेकर आएं, दिवाली की स्वादिष्ट मिठाइयां आपके जीवन में मिठास लाएं और आपको सर्वशक्तिमान का सबसे अच्छा आशीर्वाद मिले - आपको दिवाली की शुभकामनाएं।
-जगमगता रहे आपका जीवन, झिलमिलाता रहे आपका घर, बनी रहे आपके आधारों पर मीठी मुस्कान और मनाते रहें आप दिवाली हर साल।
-इस दिवाली - अंधकार पर प्रकाश की विजय हो, अज्ञान पर ज्ञान की विजय हो, युद्ध पर शांति की विजय हो, पीड़ा पर आनंद की विजय हो और अंत में, प्रेम की घृणा पर विजय हो। आपको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.