दिल्ली स्कूल अपडेट: छात्रों की स्कॉलरशिप और यूनिफॉर्म फंड के लिए बैंक से आधार को लिंक करवाना जरूरी, देखें एडवाइजरी
Delhi Education Department Directive: दिल्ली शिक्षा विभाग ने छात्रों के बैंक खातों को आधार से लिंक (Aadhaar Seeding) करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं, ताकि छात्रवृत्ति और यूनिफॉर्म भत्ता जैसी DBT योजनाओं की राशि सीधे खाते में हस्तांतरित हो सके।
Delhi Schools DBT & Bank Account Aadhaar Linking 2026: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education - DoE) ने राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त (Government Aided) और स्थानीय निकायों द्वारा संचालित स्कूलों को एक अत्यंत महत्वपूर्ण ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया है। इस निर्देश के अंदर स्कूलों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि सभी छात्रों के बैंक खातों को उनके आधार कार्ड से जल्द से जल्द लिंक (Aadhaar Seeding / NPCI Mapper Linkage) कराया जाए।
शिक्षा विभाग का यह कदम Direct Benefit Transfer (DBT) प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सटीक और बाधा-रहित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे दिल्ली सरकार द्वारा दी जाने वाली अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं, स्कॉलरशिप, यूनिफॉर्म अलाउंस और सिलेब्स की किताबों अनुदान की राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में बिना किसी देरी के पहुंच सकेगी।
Delhi Schools DBT & Bank Account Aadhaar Linking 2026: मुख्य बिंदु
शिक्षा विभाग के इस नए निर्देश से जुड़ी मुख्य बातों की डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| जारीकर्ता प्राधिकरण | शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार (Directorate of Education, Delhi) |
| लक्षित स्कूल | सभी सरकारी, एडेड और एमसीडी/स्थानीय निकाय के विद्यालय |
| लक्षित लाभार्थी | दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्र (प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक) |
| मुख्य उद्देश्य | सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खाते में भेजना (Direct Benefit Transfer - DBT) |
| अनिवार्य प्रक्रिया | छात्र के बैंक खाते में Aadhaar Seeding और NPCI Mapper एक्टिवेशन |
| प्रभावित योजनाएं | स्कॉलरशिप, यूनिफॉर्म मनी, फ्री टेक्स्टबुक एवं स्टेशनरी फंड |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के तहत मिलने वाले मुख्य लाभ
शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों के खातों को आधार से लिंक करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वित्तीय सहायता का लाभ सीधे वास्तविक लाभार्थी तक पहुंचे। इसके अंदर निम्नलिखित सरकारी योजनाओं की धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है:
- निःशुल्क यूनिफॉर्म भत्ता (Uniform Allowance): प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों को स्कूल ड्रेस खरीदने के लिए सीधे वित्तीय सहायता।
- पाठ्यपुस्तक एवं स्टेशनरी अनुदान (Free Textbooks & Writing Material): पुस्तकों और अध्ययन सामग्री के क्रय हेतु सीधे खाते में हस्तांतरण।
- विभिन्न राज्यस्तरीय छात्रवृत्तियां (State Merit & Need-based Scholarships): मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS/OBC/SC/ST) के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति राशि।
- विशेष प्रोत्साहन योजनाएं (Special Educational Incentives): दिव्यांग विद्यार्थियों और बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे प्रोत्साहन फंड।
आधार सीडिंग और बैंक खाता लिंक कराने की प्रक्रिया
माता-पिता और छात्रों के लिए बैंक खाते को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करें।
1. NPCI Active Account: यदि छात्र का बैंक खाता नहीं है, तो किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक या इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) में बचत खाता खुलवाएं।
2. Aadhaar Seeding Form: अपनी बैंक शाखा में जाकर 'Aadhaar Seeding / NPCI Mapping Form' भरें और इसे आधार कार्ड की स्व-सत्यापित प्रति के साथ जमा करें।
3. DBT/NPCI स्टेटस - Online / SMS Verification: यह सुनिश्चित करें कि बैंक ने खाते को NPCI सर्वर से जोड़ दिया है, जिससे ऑटोमेटेड पेमेंट ट्रांसफर में कोई रुकावट न आए।
4. स्कूल में बैंक डिटेल और आधार जमा करें - School Database Update: सत्यापित बैंक पासबुक और आधार की प्रति अपने कक्षा अध्यापक (Class Teacher) के पास जमा कराएं ताकि स्कूल पोर्टल (EduDel Portal) पर डेटा अपडेट हो सके।
यहां भी पढ़े: UP Cabinet Decisions: आयुष इंटर्न्स का स्टाइपेंड अब 15,000, यूपी सरकार ने दिए कई बड़े तोहफे, आंगनवाड़ी बहनों को मिलेगी साड़ी
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.