HP Police Constable PET/PST Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर राज्य की पुलिस कांस्टेबल की फिजिकल परीक्षा की एग्जाम डेट के साथ एडमिट कार्ड 2026 भी जारी कर दिया है। एग्जाम 22 अक्टूबर 2026 से 05 दिसंबर 2026 के बीच होंगे। एचपीपीएससी विज्ञापन संख्या 4-8/2026-पीएससी (आर-III) के तहत इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 734 रिक्त पदों को भरना चाहता है। एचपी पुलिस की फिजिकल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेंडेशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
HP Police Constable PST E-Call Letter 2026 डाउनलोड लिंक
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की फिजिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
|
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल PST एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक
|
HP Police Constable Admit Card 2026- हाइलाइट्स
एचपीपीएससी विज्ञापन संख्या 4-8/2026-पीएससी (आर-III) के तहत इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 734 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है।
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC)
|
|
पद का नाम
|
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल
|
|
विज्ञापन संख्या
|
4-8/2026-पीएससी (आर-III)
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
734
|
|
परीक्षा का नाम
|
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल PST परीक्षा 2026
|
|
परीक्षा की तिथि
|
22 अक्टूबर 2026 से 05 दिसंबर 2026
|
|
चयन प्रक्रिया
|
फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
hppsc.hp.gov.in
|
HP Police Constable Physical Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल PST परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर What’s New सेक्शन देखें।
-
HP Police Constable PST Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
HP Police Constable PST Admit Card 2026 Official Website से डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल PST परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।
HP Police Constable PST Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल PST परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी इन डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का पूरा नाम
-
माता-पिता या अभिभावक का नाम
-
उम्मीदवार की जन्म तिथि
-
श्रेणी
-
लिंग
-
रोल नंबर
-
उम्मीदवार आईडी / रजिस्ट्रेशन आईडी
-
परीक्षा का नाम
-
परीक्षा की तिथि
-
परीक्षा की पाली और समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम
-
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
-
रिपोर्टिंग टाइम
-
गेट बंद होने का समय
-
उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो
-
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
-
परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस
HP Police Constable Physical Test 2026 डिटेल्स
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की फिजिकल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार डिटेल्स के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं।
|
जिला
|
फिजिकल डेट
|
जगह
|
|
किन्नौर
|
22-23 अक्टूबर 2026
|
छोल्तु मैदान, टापरी
|
|
चंबा
|
2-6 नवंबर 2026
|
पुलिस लाइन, चंबा
|
|
ऊना
|
13-16 नवंबर 2026
|
Pपुलिस लाइन झलेड़ा, ऊना
|
|
मंडी
|
19-28 नवंबर 2026
|
लिस ग्राउंड, 3री आई.आर.बी.एन., पंडोह
|
|
कांगड़ा
|
20 नवंबर से 1 दिसंबर 2026
|
पुलिस लाइन, धर्मशाला
|
HP Police Constable Exam Center 2026 में क्या लेकर जाना है?
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल PST परीक्षा में इन डॉक्यूमेंट्स को साथ लाने होंगे। अन्यथा एंट्री करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
-
मतदाता पहचान पत्र
-
ड्राइविंग लाइसेंस
-
कर्मचारी पहचान पत्र (Employee ID)
-
बैंक पासबुक
-
दो लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
-
राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी कोई अन्य पहचान पत्र
-
पैन कार्ड
-
आधार कार्ड
-
पासपोर्ट
HP Police Constable Exam Center 2026 में क्या लेकर नहीं जाना है?
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल PST परीक्षा में इन चीजों को साथ ले जानी की मनाही है। अन्यथा एंट्री करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
-
कैलकुलेटर
-
मोबाइल फोन
-
टैबलेट
-
कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
-
स्टेशनरी का सामान जैसे पेंसिल बॉक्स, ज्यामिति बॉक्स, राइटिंग पैड और रफ शीट
-
स्क्रिबल पैड (Scribble pads)
-
बटुआ / वॉलेट
-
खाद्य पदार्थ
-
ब्लूटूथ
HP Police Constable PST Admit Card 2026 - लिंक
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल PST परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी जरूरी लिंक के लिए नीचे टेबल में देख सकते हैं।
|
विवरण
|
लिंक
|
|
एचपीपीएससी ऑफिशियल वेबसाइट
|
|
|
ऑनलाइन आवेदन लिंक
|
|
|
एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
|
