NEET UG 2026: स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए शीट मैट्रिक्स जारी; क्या अभी भी 4,068 MBBS, BDS और B.Sc नर्सिंग सीटें खाली?

Last Updated: Oct 14, 2026, 18:33 IST

NEET UG Stray Round Seat Matrix 2026: एमसीसी ने नीट यूजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए 4,068 खाली सीटों की सीट मैट्रिक्स PDF को आज 14 अक्टूबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। छात्र mcc.nic.in पर 15 अक्टूबर तक चॉइस फिलिंग को पूरा कर सकते हैं।

NEET UG Stray Round Seat Matrix 2026
NEET UG Stray Round Seat Matrix 2026

NEET UG 2026 Stray Vacancy Round: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी (NEET UG 2026) ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की काउंसलिंग के लास्ट यानी स्ट्रे वैकेंसी राउंड (Stray Vacancy Round) का ऑफिशियल सीट मैट्रिक्स वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जारी किए गए ऑफिशियल नंबरों के अनुसार, देश भर के अलग-अलग मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में कुल 4,068 सीटें अभी भी खाली (Vacant) बची हुई हैं।

यह सूची देश भर के एम्स (AIIMS), जिपमर (JIPMER), केंद्रीय विश्वविद्यालयों (Central Universities), डीम्ड यूनिवर्सिटीज और ईएसआईसी (ESIC) मेडिकल कॉलेजों में बची हुई MBBS, BDS और B.Sc Nursing सीटों के लिए जारी की गई है। जिन छात्रों को पहले के तीन राउंड में कोई सीट अलॉट नहीं हुई थी, वे ऑफिशियल पोर्टल mcc.nic.in पर जाकर PDF फॉर्मेट में कॉलेज-वाइज और कैटेगरी-वाइज वैकेंट सीटों की लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG Stray Vacancy Round 2026: 

NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

ऑफिशियल डेट्स

काउंसलिंग अथॉरिटी

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC)

काउंसलिंग का नाम

NEET UG All India Quota Stray Round Counselling 2026

कुल उपलब्ध रिक्त सीटें

4,068 सीटें (MBBS, BDS, B.Sc Nursing)

रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान

12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026

चॉइस फिलिंग की टाइम-लाइन

12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026

चॉइस लॉकिंग की टाइम-लाइन

14 अक्टूबर (शाम 4 PM) से 15 अक्टूबर (सुबह 10 AM)

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

17 अक्टूबर 2026

कॉलेज रिपोर्टिंग

19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026

ऑफिशियल वेब पोर्टल

mcc.nic.in

MCC NEET UG Stray Vacancy Round 2026 List - यहां क्लिक करें 

4,068 खाली सीटों का सिलेब्स-वाइज और कॉलेज-वाइज डिटेल्स

MCC द्वारा जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार 4,068 खाली सीटों में अलग-अलग मेडिकल कोर्सेज और संस्थानों का कैटेगरी- वाइज के ब्योरा यहां से देखें:

  1. MBBS Seats (एमबीबीएस सीटें): सरकारी मेडिकल कॉलेजों (AIQ), एम्स, जिपमर तथा डीम्ड यूनिवर्सिटीज में एनआरआई (NRI) और मैनेजमेंट कोटा की खाली बची सीटें।
  2. BDS Seats (डेंटल सीटें): देश भर के सरकारी और प्राइवेट डेंटल कॉलेजों में बची हुई बीडीएस सीटें।
  3. B.Sc Nursing Seats: विभिन्न केंद्रीय नर्सिंग संस्थानों में उपलब्ध रिक्त सीटें।

How to Download NEET UG Stray Round Seat Matrix PDF from mcc.nic.in 

छात्र एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से खाली सीटों की PDF फाइल को डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर उपलब्ध 'UG Medical Counselling' सेक्शन में जाएं।
  3. 'Current Events' या 'Notice' बोर्ड के अंतर्गत 'CLEAR VACANCY STRAY VACANCY ROUND (MBBS/BDS/B.SC NURSING) 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  4. फिर, स्क्रीन पर 4,068 खाली सीटों की पूरी लिस्ट (PDF) खुल जाएगी।
  5. खुलने के बाद छात्र इसे डाउनलोड कर लें। 
  6. डाउनलोड करने के बाद छात्र अपनी चॉइस फिलिंग की प्राथमिकता को तय करने के लिए इसका उपयोग करें।

Important Guidelines for Choice Filling & Choice Locking 

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित NEET UG 2026 स्ट्रे वैकेंसी राउंड में भाग ले रहे छात्रों के लिए चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग सबसे महत्वपूर्ण स्टेप होते है। चॉइस भरते टाइम और उसे सबमिट करते टाइम इन निम्नलिखित निर्देशों को ध्यान में रखें:

1. चॉइस फिलिंग के नियम 

  • पसंद के अनुसार प्रेफरेंस तय करें: अपनी NEET ऑल इंडिया रैंक (AIR), कैटेगरी और बजट/फीस के आधार पर ही मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट को तैयार करें। 
  • केवल पसंदीदा ऑप्शन को चुनें: स्ट्रे वैकेंसी राउंड में केवल उन्हीं कॉलेजों को अपनी लिस्ट में शामिल करें, जिनमें आप वास्तव में एडमिशन लेने के लिए तैयार हैं।
  • अनलिमिटेड चॉइस भरने की छूट: छात्र उपलब्ध 4,068 सीटों की लिस्ट (Seat Matrix PDF) से अपनी एलिजिबिलिटी के अनुसार कितने भी कॉलेजों का ऑप्शन चुन सकते हैं।
  • सीट मैट्रिक्स की अच्छी तरह जांच करें: चॉइस फिल करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी इंस्टीट्यूट-वाइज और कैटेगरी-वाइज खाली सीटों की लिस्ट को जरूर देखें। 

2. चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया और समय 

  • चॉइस लॉकिंग का टाइम: MCC के शेड्यूल के अनुसार, 14 अक्टूबर शाम 4:00 बजे से 15 अक्टूबर सुबह 10:00 बजे तक चॉइस लॉक करने के ऑप्शन खुले रहेगे।
  • पासवर्ड के साथ कंफर्मेशन: चॉइस फिलिंग पूरी करने के बाद छात्रों को अपने MCC लॉगिन पासवर्ड का उपयोग करके ऑप्शनों को लॉक करना होगा।
  • ऑटो-लॉकिंग नियम: यदि कोई छात्र निर्धारित लास्ट टाइम तक अपनी भरी हुई चॉइस को मैन्युअली लॉक नहीं कर पाता है, तो सिस्टम द्वारा फाइनल सेव किए गए ऑप्शन को ऑटो-लॉकिंग के रूप से लॉक कर दिया जाएगा।

यहां भी पढ़े: ICAI CA Inter Result Sep 2026 Date Out: सीए इंटरमीडिएट एग्जाम की रिजल्ट डेट आउट, icai.nic.in पर देखें अपडेट

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 14, 2026, 18:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News