Live

Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा विश्लेषण, यहां देखे लाइव अपडेट्स

Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा 2026 आज यानी दिनांक 12 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है, जो कि 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। आप नीचे ब्लॉग में शिफ्ट वाइज पेपर के डिफिक्लटी लेवल और गुड अटेंप्ट्स के बारे में पल-पल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।   

Jul 12, 2026, 21:35 IST

HIGHLIGHTS

  • आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2026 की शुरूआत
  • आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2026 दो शिफ्ट में आयोजित
  • परीक्षा शुरू होने से एक घंटे या 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं

Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा 2026 आज यानी दिनांक 12 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है, जो कि 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट (सुबह और शाम) में अलग-अलग विषयों के लिए होगी। दिनांक 12 जुलाई 2026 को परीक्षा सुबह 10.00 बजे से शुरू होगी और दोपहर 12.00 बजे तक समाप्त हो जाएगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे शुरू होगी और शाम 5.30 बजे तक समाप्त हो जाएगी। दिनांक 12 जुलाई 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से एक घंटे या 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। 

Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026 - हाइलाइट्स 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 10,537 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इस परीक्षा में करीब 12.64 लाख उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर) में राज्य  के अलग-अलग जिलों में आयोजित की जाएगी। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

पद का नाम 

सीनियर टीचर (सेकंड ग्रेड)

परीक्षा का नाम 

राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा 2026

रिक्त पदों की संख्या 

10573

परीक्षा की तिथि 

दिनांक 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच आयोजित 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 

12.64 लाख उम्मीदवार 

शिफ्ट 

सुबह और दोपहर

Exam Duration परीक्षा की अवधि 

2 घंटे 20 मिनट 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rpsc.rajasthan.gov.in

LIVE UPDATES
  • Jul 12, 2026, 21:35 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: पेपर का डिफिकल्टी लेवल

    RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के सामाजिक विज्ञान के पेपर का डिफिकल्टी लेवल मध्यम से कठिन रहा है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा की विस्तार से तैयारी करने पर ध्यान केंद्रित किया था और लगभग हर विषय को कवर किया था, उनके लिए पेपर मध्यम रहा होगा। बाकी उम्मीदवारों को यह कठिन लगा होगा। सामाजिक विज्ञान के पेपर में प्रश्न भारत और विश्व के भूगोल, प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारतीय इतिहास के साथ-साथ विश्व इतिहास, अर्थशास्त्र और भारतीय राजव्यवस्था आदि से पूछे गए थे।


  • Jul 12, 2026, 21:20 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: सामाजिक विज्ञान के पेपर में किस सेक्शन से सवाल पूछे गए

    RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2026 के सामाजिक विज्ञान के पेपर में भूगोल सेक्शन से पूछे गए प्रश्नों की कुल संख्या लगभग 20-25 थी। इन प्रश्नों में भारत और विश्व का भूगोल शामिल था, जो मुख्य रूप से कृषि, ज्वालामुखी और मौसम पर आधारित थे। 

  • Jul 12, 2026, 21:05 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: दूसरा पेपर कठिन रहा

    उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार, RPSC सेकंड ग्रेड परीक्षा का पहला पेपर आसान था, जबकि दूसरा पेपर कठिन रहा है क्योंकि जो प्रश्न पूछे गए थे, वे कोर्स के अंदर से बनाए गए थे। 

  • Jul 12, 2026, 20:50 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: भूगोल से कैसे प्रश्न आए थे?

    राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा 2026 की दूसरी शिफ्ट में भूगोल के प्रश्न भारतीय मानसून, पर्वतों की दिशा, विश्व भूगोल, भारत की जनगणना आदि के इर्द-गिर्द केंद्रित थे। 

  • Jul 12, 2026, 20:35 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: इतिहास सेक्शन से क्या प्रश्न पूछे गए थे?

    राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2026 के सामाजिक विज्ञान के पेपर में इतिहास सेक्शन से पूछे गए प्रश्नों की कुल संख्या 19 थी। ये प्रश्न प्राचीन भारतीय इतिहास, मध्यकालीन भारतीय इतिहास, विश्व इतिहास और आधुनिक भारतीय इतिहास से आए थे। 



  • Jul 12, 2026, 20:20 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: परीक्षा का लेवल क्या था?

    उम्मीदवारों के फीडबैक के अनुसार, राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का लेवल मध्यम से कठिन था। 

  • Jul 12, 2026, 20:05 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: सामाजिक विज्ञान से आए थे प्रश्न

    राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा की दूसरी शिफ्ट के एग्जाम के सामाजिक विज्ञान के पेपर में इतिहास के प्रश्नों में मुख्य रूप से प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत का इतिहास शामिल था। कुछ प्रश्न विश्व इतिहास से भी आए थे। 

  • Jul 12, 2026, 19:55 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: दूसरी शिफ्ट का एग्जाम कितने अंकों का था?

    राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा की दूसरी शिफ्ट के एग्जाम में कुल दो पेपर शामिल थे। दोनों पेपर कुल 300 अंकों के थे, जिसमें प्रश्न जैन धर्म से संबंधित सिद्धांतों, स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई उपाधियों, क्रांतिकारियों और उनसे जुड़ी घटनाओं के इर्द-गिर्द केंद्रित थे। 

  • Jul 12, 2026, 19:52 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: परीक्षा की दूसरी शिफ्ट समाप्त

    राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2026 का पहला दिन समाप्त हो गया है। पेपर की पहली शिफ्ट सामान्य ज्ञान  ग्रुप-ए के लिए आयोजित की गई थी और दूसरी शिफ्ट सामाजिक विज्ञान के पेपर के लिए आयोजित की गई थी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का लेवल कठिन हो सकता था क्योंकि इस पेपर में तकरीबन 3,69,563 उम्मीदवार शामिल हुए थे। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का  विश्लेषण जल्द अपडेट किया जाएगा।

  • Jul 12, 2026, 16:35 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: शिफ्ट-2 परीक्षा पैटर्न

    RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2026 की दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शुरू हो चुका है। परीक्षा में शामिल होने से पहले, उम्मीदवारों को RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2026 के पेपर 2 के परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डालनी चाहिए

    सेक्शन 

    प्रश्नों की संख्या 

    कुल अंक 

    माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर से संबंधित विषय

    90

    180

    स्नातक स्तर से संबंधित विषय 

    40

    80

    शिक्षाशास्त्र से संबंधित विषय 

    20

    40

    कुल 

    150

    300

  • Jul 12, 2026, 16:30 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: शिफ्ट-1 का पेपर कैसा रहा?

    उम्मीदवारों और विशेषज्ञों के फीडबैक के अनुसार, RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा का समग्र कठिनाई स्तर मध्यम था। यह पेपर उन उम्मीदवारों के लिए आसान रहा था जिन्होंने कड़ी मेहनत की थी और सभी सेक्शन के लिए विस्तार से पेपर की तैयारी की थी, जिसमें राजस्थान का इतिहास, भूगोल, साहित्य, अर्थशास्त्र, राष्ट्रीय और विश्व भूगोल, शिक्षा मनोविज्ञान और राजस्थान के करंट अफेयर्स शामिल थे।


  • Jul 12, 2026, 16:10 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: दूसरी शिफ्ट शुरू

    RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा के पेपर की दूसरी शिफ्ट शुरू हो चुकी है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक शुरू होगी। यह 2 घंटे और 30 मिनट में आयोजित की जाएगी।



  • Jul 12, 2026, 15:58 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: भूगोल से क्या प्रश्न आया था?

    परीक्षा में राजस्थान के भूगोल पर आधारित प्रश्न पूछे गए हैं, उदाहरण के लिए, वे जिले जिन्हें राजस्थान के आर्द्र दक्षिण-पूर्वी मैदानी कृषि-जलवायु क्षेत्र में शामिल किया गया था। विशेषज्ञों के समाधान के अनुसार, इस प्रश्न का उत्तर कोटा, झालावाड़ है।


  • Jul 12, 2026, 15:40 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: कोर्स से आए थे प्रश्न

    प्रश्न राजस्थान सेकंड ग्रेड कोर्स के भीतर और आयोग द्वारा दिए गए परीक्षा पैटर्न के अनुसार पूछे  गए थे। 


  • Jul 12, 2026, 15:35 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: मनोविज्ञान से पूछे गए हैं प्रश्न

    RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक पेपर 1 में शिक्षा मनोविज्ञान विषय से विभिन्न प्रश्न पूछे गए हैं। 


  • Jul 12, 2026, 15:30 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: प्रधानमंत्री योजनाओं को दोहराएं

    जो उम्मीदवार आज की अगली शिफ्ट और आने वाले दिनों की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सभी प्रधानमंत्री योजनाओं को दोहराएं (रिवाइज करें) और उन्हें अच्छी तरह पढ़ लें। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा के पेपर 1 में पीएम योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए हैं।


  • Jul 12, 2026, 15:20 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: राजस्थान के खेल से भी पूछे गए थे प्रश्न

    राजस्थान से संबंधित खेल और राज्य से संबंधित अर्थशास्त्र से भी प्रश्न पूछे गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा की विस्तृत तैयारी की थी, वे इन प्रश्नों को आसानी से हल करने में सक्षम रहे होंगे। 


  • Jul 12, 2026, 15:04 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: प्रश्नों की संख्या कितनी थी?

    RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2026 के पेपर 1 में 100 प्रश्न शामिल थे, और प्रत्येक सेक्शन जैसे करंट अफेयर्स (विस्तृत), राजस्थान भूगोल, इतिहास और राजनीति से समान रूप से प्रश्न पूछे गए हैं। 


  • Jul 12, 2026, 13:20 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: प्रश्न कैसे पूछे गए थे?

    परीक्षा में राजस्थान के भूगोल पर आधारित प्रश्न पूछे गए हैं, उदाहरण के लिए, वे जिले जिन्हें राजस्थान के आर्द्र दक्षिण-पूर्वी मैदानी कृषि-जलवायु क्षेत्र में शामिल किया गया था। विशेषज्ञों के समाधान के अनुसार, इस प्रश्न का उत्तर कोटा, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा है। 


  • Jul 12, 2026, 13:05 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: पहली शिफ्ट का पेपर कैसा रहा?

    RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2026 की पहली शिफ्ट के विशेषज्ञ एक्सपर्ट के अनुसार, यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आसान रही है जिन्होंने परीक्षा के लिए गहन तैयारी और अध्ययन किया था। यह उन उम्मीदवारों के लिए आसान रहा है जिन्होंने हर विषय को ध्यानपूर्वक पढ़ा, सीखा और याद रखा। 


  • Jul 12, 2026, 12:53 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: कितने उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए?

    RPSC सीनियर टीचर भर्ती 2026 परीक्षा के लिए, आयोग को 10573 रिक्तियों के लिए लगभग 12.64 लाख आवेदन प्राप्त हुए। पहले यह भर्ती केवल 6500 पदों के लिए आयोजित की जा रही थी, लेकिन बाद में इसकी संख्या बढ़ाकर 10573 कर दिया गया था। सबसे अधिक आवेदन  सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान) विषय और हिंदी विषय के लिए प्राप्त हुए थे। 



  • Jul 12, 2026, 12:50 IST

    Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Analysis [LIVE] 2026: परीक्षा की पहली शिफ्ट समाप्त

    राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा 2026 की पहली शिफ्ट समाप्त हो चुकी है और कुछ ही मिनटों में छात्र परीक्षा केंद्र से बाहर आना शुरू हो जाएंगे। 


Farhan Khan

Executive - Editorial

Trending

Just Now

Result Updates