RRB Paramedical Recruitment 2026: आरआरबी पैरामेडिकल के 590 पदों के लिए आज अंतिम तिथि, यहां से फटाफट करें Apply

RRB Paramedical Recruitment 2026: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 08 सितंबर 2026 को विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत पैरामेडिकल के 590 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था और कल यानी 14 अक्टूबर 2026 को पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Oct 14, 2026, 00:41 IST
RRB Paramedical Recruitment 2026
RRB Paramedical Recruitment 2026

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे मंत्रालय, भारत सरकार ने रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या आरआरबी/आरएनसी/विज्ञापन/ सीईएन/05/2026 के तहत अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर दिनांक 08 सितंबर 2026 को आरआरबी पैरामेडिकल के 590 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के अंतर्गत नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फॉर्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, लैब असिस्टेंट, ईसीजी टेक्नीशियन, हेल्थ व मलेरिया इंस्पेक्टर और डायलासिस टेक्नीशियन पदों को भरा जाना है। अब इन पदों के लिए दिनांक 15 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके थे और कल यानी 14 अक्टूबर 2026 को पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

आरआरबी पैरामेडिकल पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।

RRB Paramedical Recruitment 2026 Apply Online   

आरआरबी पैरामेडिकल पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं। 

आरआरबी पैरामेडिकल ऑनलाइन आवेदन 2026 लिंक 

RRB Paramedical Recruitment 2026 Notification PDF Download - हाइलाइट्स 

आरआरबी पैरामेडिकल पदों के चयन में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दूसरे चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV) और तीसरे चरण में मेडिकल परीक्षा (ME) शामिल है। भर्ती से जुड़ी बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
रेलवे मंत्रालय, भारत सरकार
विभाग का नाम 
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
विज्ञापन संख्या 
आरआरबी/आरएनसी/विज्ञापन/ सीईएन/05/2026
पद का नाम 
पैरामेडिकल
रिक्त पदों की संख्या 
590
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि
08 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
15 सितंबर 2026 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
14 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया 
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल परीक्षा (ME)      
ऑफिशियल वेबसाइट 
rrb.indianrailways.gov.in 

RRB Paramedical Recruitment 2026 Official Website Eligibility Criteria   

आरआरबी पैरामेडिकल पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास विषय के अनुसार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए 01.01.2027 के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। पदों के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज 250 रुपये से 500 रुपये के बीच है।  

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

RRB Paramedical Recruitment 2026 Last Date ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

आरआरबी पैरामेडिकल पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in  पर जाएं। 

  • होमपेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • RRB Paramedical Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • Apply Now पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates