UP ITI Result 2026 Link [OUT]: यूपी आईटीआई रिजल्ट जारी, यहां PRN नंबर से करें चेक

UP ITI Result 2026 जारी हो गया है। NCVT और SCVT की 1st Year, 2nd Year और Short Term Certificate परीक्षा देने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट और मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए PRN या रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। छात्र Skill India Digital Hub पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Aug 13, 2026, 13:30 IST
UP ITI Result 2026 चेक करें।
UP ITI Result 2026 चेक करें।

UP ITI Result 2026 OUT: यूपी आईटीआई रिजल्ट 2026 10 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। NCVT ITI रिजल्ट Skill India Digital Hub (SIDH) पोर्टल पर, जबकि SCVT ITI रिजल्ट SCVTUP की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छा अपने संबंधित पोर्टल पर जाकर रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। मार्कशीट में नाम, अंक और अन्य जानकारी को ध्यान से चेक करें। किसी गलती की स्थिति में संबंधित विभाग से संपर्क करें और आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

यहां देखें: ITI Result 2026

यूपी ITI रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी आईटीआई रिजल्ट 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

परीक्षा
NCVT/SCVT ITI परीक्षा
रिजल्ट में शामिल
1st Year, 2nd Year और Short-Term Certificate
रिजल्ट जारी
10 अगस्त 2026
NCVT रिजल्ट पोर्टल
Skill India Digital Hub (SIDH)
बोर्ड/संस्थान
NCVT & SCVT
जरूरी जानकारी
रोल नंबर/PRN और जन्मतिथि
आधिकारिक वेबसाइट
skillindiadigital.gov.in / scvtup.in

NCVT ITI के 1st और 2nd Year के रिजल्ट 10 अगस्त 2026 को जारी किए गए हैं। उम्मीदवार Skill India Digital Hub पर अपने अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- UP ITI Merit List 2026

Skill India ITI Result: NCVT Marks कहां चेक करें?

NCVT परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए Skill India Digital Hub का इस्तेमाल करना होगा। आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपने परीक्षा स्कोरकार्ड और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के बाद छात्र अपनी UP ITI मार्कशीट 2026 डाउनलोड करके प्रिंंट लेकर सुरक्षित रख सकते हैं।

UP ITI Result 2026 Direct Download Link

UP ITI रिजल्ट का डायरेक्ट डाउनलोड लिंक 10 अगस्त 2026 को आधिकारिक पोर्टल dgt.skillindiadigital.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया गया है। 

UP ITI Merit List 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना आईटीआई रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले Skill India Digital Hub की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर रिजल्ट पर क्लिक करें।

  3. फिर CTS AITT Mains Examination-2026 Result लिंक चुनें।

  4. अपना PRN/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  7. डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

  8. अंत में प्रिंट लेकर रख लें।

यूपी आईटीआई रिजल्ट पर क्या विवरण उल्लिखित होंगे?

यूपी आईटीआई रिजल्ट/मार्कशीट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, ट्रेड का नाम, ITI संस्थान का नाम, परीक्षा का महीना और वर्ष, विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक और रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल) जैसी जानकारी दी जा सकती है। NCVT की मार्कशीट में ट्रेड, ITI का नाम-पता, पेपर-वाइज कुल एवं प्राप्त अंक और रिजल्ट घोषित होने की तिथि जैसे विवरण भी शामिल होते हैं। 

UP ITI Admission 2026 कैसे होगा?

UP ITI सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद 8वीं और 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। काउंसलिंग के बाद मेरिट और उपलब्ध सीट के आधार पर कॉलेज और ट्रेड आवंटित किए जाएंगे।

UP ITI Admission 2026: मेरिट लिस्ट कब?

यूपी आईटीआई एडमिशन 2026 की प्रक्रिया परीक्षा परिणाम से अलग है। नए उम्मीदवारों का एडमिशन कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने 11 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक आवेदन किया है, उन्हें अब UP ITI मेरिट लिस्ट, सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़े अपडेट का इंतजार करना होगा। एडमिशन से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी SCVTUP की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

UP ITI मेरिट लिस्ट के बाद क्या करें?

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को उनकी मेरिट और उपलब्ध सीट के आधार पर कॉलेज और ट्रेड आवंटित किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

UP ITI में संस्थान, फीस और ट्रेड

उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सरकारी ITI और 2,900 से ज्यादा निजी ITI हैं। यहां 80 से अधिक इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड उपलब्ध हैं। ITI में एडमिशन के लिए General और OBC उम्मीदवारों की फीस 250 रुपये और SC/ST उम्मीदवारों की फीस 150 रुपये है। सरकारी ITI में ट्यूशन फीस 40 रुपये प्रति माह है। Electrician, Fitter और COPA जैसे ट्रेड छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा Mechanic Motor Vehicle, Turner और Machinist ट्रेड भी पसंद किए जाते हैं।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates