UPSSSC JA Typing Test 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जूनियर असिस्टेंट (JA) टाइपिंग टेस्ट का आयोजन होने जा रहा है। विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2024 के तहत टाइपिंग टेस्ट 13 नवंबर, 2026 से आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर, 2026 को होने वाला था, जिसमें अब बदलाव कर दिया गया है। आयोग द्वारा लिखित परीक्षा का परिणाम 15 सितंबर, 2026 को जारी किया गया था। जिसमें कुल 46,282 उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर असिस्टेंट के कुल 3284 पदों को भरना है। शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी टाइपिंग टेस्ट में शामिल होंगे।
UPSSSC Junior Assistant Typing Test 2026: टाइपिंग टेस्ट
लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट का आयोजन मंगल और कृतिदेव 010 फॉन्ट में किया जाएगा। यूपी जेए मेन्स एग्जाम 2024 की लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर शॉर्टिलिस्ट उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
UPSSSC Junior Assistant Typing Test 2026: हाइलाइट्स
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट 2026 का आयोजन 13 नवंबर, 2026 से किया जाएगा। अन्य डिटेल्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:
|
भर्ती का नाम
|
UPSSSC Junior Assistant 2024
|
|
विज्ञापन संख्या
|
12-परीक्षा/2024
|
|
Typing Test
|
13 नवंबर 2026 से
|
|
पिछली निर्धारित तारीख
|
30 अक्टूबर 2026
|
|
Typing Test Admit Card
|
जल्द
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
https://upsssc.gov.in/
|
UPSSSC Junior Assistant Typing Test 2026: टाइपिंग स्पीड
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट 2024 के एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी जेए टाइपिंग टेस्ट हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए Registration no. और Password जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
हिंदी टाइपिंग की स्पीड 25 WPM (शब्द प्रति मिनट) व अंग्रेजी टाइपिंग 30 WPM तय की गई है। दोनों टेस्ट के लिए 5-5 मिनट का समय है, जिसमें 5-एरर पेनल्टी सिस्टम शामिल है। उम्मीदवारों को हिंदी और इंग्लिश दोनों टाइपिंग टेस्ट को पास करना होगा, किसी एक में फेल होने पर अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया जाएगा।
टाइपिंग टेस्ट में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण Document Verification और Medical Test के लिए योग्य होंगे।
