Manav Suthar Records: मानव सुथार ने टेस्ट डेब्यू में 6 विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराये कौन से बड़े रिकॉर्ड? देखें लिस्ट

Manav Suthar Records: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 6 विकेट झटकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है, वह 21वीं सदी में डेब्यू पारी में 5+ विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बने, डेब्यू पारी में भारत के लिए दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े दर्ज किए, साथ ही भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की है।

Jun 8, 2026, 15:47 IST
भारत के लिए डेब्यू पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े
भारत के लिए डेब्यू पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

भारत के नए स्पिन सनसनी मानव सुथार के बारें में हर क्रिकेट फैन्स जानना चाहता है अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में 6 विकेट चटाकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, वह ऐसा करने वाले 21वीं सदी के दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए है, इससे पहले साल 2008 में अमित मिश्रा ने यह कारनामा किया था. अपनी धारदार गेंदबाजी से उन्होंने क्रिकेट जगत में सबका ध्यान आकर्षित किया है। 

साथ ही भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की है, भारत ने मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान को  एक पारी और 300 रनों से हराकर यह उपलब्धि दर्ज की।  

भारत को मिला नया स्पिन सितारा

भारतीय क्रिकेट को एक नया स्पिन सितारा मिल गया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर से आने वाले युवा बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार (Manav Suthar) ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू को यादगार बना दिया। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में सुथार ने पहली ही पारी में 6 विकेट झटककर इतिहास रच दिया।  

डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट 

मानव सुथार ने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को अपनी सटीक और घातक स्पिन से पूरी तरह परेशान कर दिया। उन्होंने 22 ओवर में 10 मेडन डालते हुए सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उनका गेंदबाजी विश्लेषण 22-10-33-6 रहा, जो किसी भी युवा गेंदबाज के लिए सपनों जैसा प्रदर्शन माना जाएगा।

पहली ही ओवर में मिला विकेट 

सुथार ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में की। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया और 21वीं सदी के केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज बने जिन्होंने टेस्ट डेब्यू के पहले ओवर में विकेट लेने का कारनामा किया। उनसे पहले यह उपलब्धि साल 2001 में टीनू योहानन ने हासिल की थी। 

कौन बने पांचवां शिकार    

अफगानिस्तान के सेट बल्लेबाज रहमत शाह को क्लीन बोल्ड कर मानव सुथार ने अपना पांचवां विकेट हासिल किया और टेस्ट करियर की पहली ही पारी में फाइव विकेट हॉल पूरा किया। इसके बाद उन्होंने सलीम सफी को शून्य पर आउट कर अपना छठा विकेट भी झटक लिया।  

21वीं सदी में अमित मिश्रा के बाद दूसरे भारतीय 

मानव सुथार 21वीं सदी में टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले साल 2008 में अमित मिश्रा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5/71 के आंकड़े दर्ज किए थे। 

भारत के लिए डेब्यू पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

मानव सुथार 21वीं सदी में डेब्यू पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले पहले भारतीय बन गए है, साथ ही सुथार अब टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में भारत के लिए दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं-

गेंदबाज 
बेस्ट रिकॉर्ड 
बनाम 
साल 
नरेंद्र हिरवानी
8/61
वेस्टइंडीज
1988
मानव सुथार
6/33
अफगानिस्तान
2026
आबिद अली
6/55
ऑस्ट्रेलिया 
1967
दिलीप दोशी
6/103
ऑस्ट्रेलिया
1979

टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट आप यहां देख सकते है-  

गेंदबाज 
बेस्ट रिकॉर्ड 
साल 
मोहम्मद निस्सार
5/93 
1932
वामन कुमार
5/64 
1961
आबिद अली
6/55 
1967 
दिलीप दोशी
6/103
1979
नरेंद्र हिरवानी
8/61
1988
अमित मिश्रा
5/71
2008
मानव सुथार
6/33
2026

राजस्थान से भारतीय टीम तक का सफर

राजस्थान के श्रीगंगानगर से आने वाले मानव सुथार घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। उनकी नियंत्रण भरी गेंदबाजी और विकेट लेने की क्षमता ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। अब टेस्ट डेब्यू में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर उन्होंने साबित कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट के अगले बड़े स्पिन स्टार बनने की क्षमता रखते हैं।

भारतीय क्रिकेट का नया स्पिन हीरो  

पहले ही टेस्ट मैच में 6 विकेट लेकर मानव सुथार ने न सिर्फ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है, बल्कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य के लिए एक भरोसेमंद स्पिन विकल्प भी दे दिया है। उनके इस प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों को काफी प्रभावित किया है और अब सभी की नजरें उनके आगामी मुकाबलों पर रहेंगी। 

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Just Now

Result Updates