IND vs NZ 1st T20I: भारत में कब और कहां देख सकेंगे पहला T20 मैच? किसे मिलेगा मौका, कौन बैठेगा बाहर

Last Updated: Oct 21, 2026, 16:30 IST

New Zealand vs India T20I Series 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च मैदान पर शुरू होगा। इसके साथ ही टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे की भी शुरुआत हो रही है।

न्यूजीलैंड में भारत का शानदार रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में भारत का शानदार रिकॉर्ड

IND vs NZ T20 Series 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर देखने को मिलने वाला है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम पांच मैचों की टी20I सीरीज में मेजबान न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है।

टीम इंडिया की नजर न्यूजीलैंड में लगातार तीसरी द्विपक्षीय T20 सीरीज जीतने पर होगी। हालांकि, घरेलू मैदान पर खेलने वाली न्यूजीलैंड की टीम भारतीय खिलाड़ियों के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकती है। ऐसे में बल्लेबाजों के प्रदर्शन से लेकर गेंदबाजों की रणनीति इस सीरीज में अहम रहने वाला है।

न्यूजीलैंड में भारत का शानदार रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की धरती पर अपनी पिछली दो द्विपक्षीय T20 इंटरनेशनल सीरीज जीती हैं। इस बार भी टीम इसी प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड अपने घरेलू दर्शकों के सामने जीत हासिल करना चाहेगा।

कब हुआ था आखिरी मुकाबला 

भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी T20I मैच 8 मार्च, 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ICC T20 विश्व कप के फाइनल के रूप में खेला था, जहां भारत ने जीत दर्ज की थी।

कहां देखें IND vs NZ T20 सीरीज लाइव?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध होगी। वहीं, टीवी पर मुकाबलों का सीधा प्रसारण Sony Sports 1 और Sony Sports 5 पर किया जाएगा।

हिंदी में मैच देखने वाले दर्शक Sony Sports 3 का रुख कर सकते हैं, जबकि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ प्रसारण Sony Sports 4 पर उपलब्ध होगा।

न्यूजीलैंड में बड़े स्कोर बनाना आसान नहीं

आंकड़ों के मुताबिक, न्यूजीलैंड में खेले गए पिछले आठ T20 इंटरनेशनल मैचों में कोई भी टीम 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी। वहीं, भारत में खेले गए पिछले तीन पूरे T20 मुकाबलों में दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे।

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (WK), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (C), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड T20I शेड्यूल 2026

टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे के तहत खेले जाने वाले 5 मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज का पूरा शेड्यूल आप यहां देख सकते है-  

पहला T20I- 22 अक्टूबर, दोपहर 12:30 बजे, हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च

दूसरा T20I- 24 अक्टूबर, दोपहर 12:30 बजे, हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च

तीसरा T20I- 27 अक्टूबर, दोपहर 12:30 बजे, हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन

चौथा T20I-  30 अक्टूबर, दोपहर 12:30 बजे, ईडन पार्क, ऑकलैंड

पांचवां T20I- 1 नवंबर, दोपहर 12:30 बजे, सेडन पार्क, हैमिल्टन

नमन धीर ने 6 गेंदों में जड़े 24 रन, तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, स्ट्राइक रेट 400 पार

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 21, 2026, 16:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News