फीफा वर्ल्ड कप 2026 में धीरे-धीरे अपने आखिरी दौर की ओर बढ़ रहा है, जहां कई रोमांचक मैच, तो वहीं कई दिल तोड़ते वाले मैच भी देखने को मिल रहे है. अब यह वर्ल्ड कप कई दिग्गज फुटबॉलर के लिए उनका आखिरी टूर्नामेंट इंटरनेशनल साबित होने जा रहा है, जिसमें ब्राज़ील के दिग्गज नेमार और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो मुख्य रूप से शामिल है। नॉर्वे से मिली हार के बाद नेमार ने यह फैसला लिया है। चलिए इस खबर पर विस्तार से नजर डालते है।
ब्राज़ील की हार के साथ नेमार ने कहा अलविदा
ब्राज़ील के स्टार फुटबॉलर नेमार (Neymar) ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। 2026 फीफा वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से मिली चौंकाने वाली हार के बाद नेमार ने अपने 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय सफर को यही विराम देने का कठिन फैसला लिया है।
Related Stories
80 गोल: हमेशा के लिए यादगार सफर
नेमार ने ब्राज़ील के लिए 129 मुकाबलों में 80 गोल दागे और देश के इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर रहे है। उनका आखिरी मैच (मेटलाइफ स्टेडियम) MetLife Stadium में खेला गया, वही मैदान जहां उन्होंने 2010 में ब्राज़ील के लिए पहला मैच खेला था। नॉर्वे के खिलाफ उन्होंने पेनल्टी पर गोल किया, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।
25 साल से जारी ब्राज़ील का इंतजार
पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राज़ील का छठे वर्ल्ड कप का सपना एक बार फिर टूट गया। दिलचस्प बात यह है कि 2002 में जर्मनी को हराकर खिताब जीतने के बाद से ब्राज़ील वर्ल्ड कप में किसी भी यूरोपीय टीम को नहीं हरा पाया है। अब उनका इंतजार 25 साल से भी लंबा हो चुका है।
‘यहीं से होगी नई शुरुआत’... ब्राज़ील के हेड कोच
ब्राज़ील के हेड कोच कार्लो एंसेलोटी (Carlo Ancelotti) ने हार के बाद कहा कि यह परिणाम निराशाजनक जरूर है, लेकिन टीम को इससे सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। उनके मुताबिक, यही ब्राज़ील के नए दौर की शुरुआत है।
रोनाल्डो ने भी कर दिया आखिरी वर्ल्ड कप का ऐलान
वहीं पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने भी साफ कर दिया है कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले से पहले यह घोषणा की है।
उम्र 41, लेकिन जज़्बा अब भी बरकरार
रोनाल्डो ने मौजूदा वर्ल्ड कप में चार मैचों में तीन गोल किए हैं। उज़्बेकिस्तान के खिलाफ उन्होंने दो गोल दागकर अपनी क्लास दिखाई, हालांकि फाइनल थर्ड में उनकी धीमी मूवमेंट को लेकर आलोचनाएं भी हुईं। वहीं उनकी बहन काटिया अवेइरो (Katia Aveiro) ने भी संकेत दिया है कि टूर्नामेंट के बाद वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह देंगे।
एक दौर का अंत
फुटबॉल के करोड़ों फैंस के लिए 2026 फीफा वर्ल्ड कप सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक भावुक विदाई भी बन गया है। नेमार और क्रिस्टियानो रोनाल्डो दो ऐसे नाम जिन्होंने वर्षों तक दुनिया भर के स्टेडियमों में जादू बिखेरा अब राष्ट्रीय टीम की जर्सी में आखिरी बार नजर आ रहे हैं। उनके जाने के साथ विश्व फुटबॉल का एक यादगार अध्याय भी इतिहास बन जाएगा।
