MP Board Class 5th, 8th Re-Exam Result 2026: यहां चेक करें एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं री-एग्जाम रिजल्ट


Jul 7, 2026, 14:13 IST

RSK MP Board 5th, 8th Re-Exam Result 2026 OUT: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की पुन:परीक्षा का परिणाम आज 7 जुलाई को दोपहर 2 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। जिन छात्रों ने कक्षा 5, 8 की दोबारा परीक्षा दी थी, वे rskmp.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम देखने और मार्कशीट की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए छात्रों को समग्र ID का उपयोग करना होगा।

MP Board Class 5, 8 Re-Exam Result 2026 चेक करें
MP Board Class 5, 8 Re-Exam Result 2026 चेक करें

Register for Result 2026
SRM University
Name
Roll Number
Mobile Number
  • Please enter Mobile No. with 10 digits
  • Please enter Mobile No. starting from 6,7,8,9 only
Email-id
By submitting this form, you accept and agree to our Terms of Use.

MP Board 5th, 8th Re-Exam Result 2026 OUT: राज्य शिक्षा केंद्र (RSK), स्कूल शिक्षा विभाग ने आज 07 जुलाई 2026 (मंगलवार) को एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं पुनः परीक्षा (RE Exam) का रिजल्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार, दोपहर 2 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया। जिन विद्यार्थियों ने 16 से 23 जून 2026 के बीच आयोजित पुनः परीक्षा में भाग लिया था, वे अब rskmp.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मार्कशीट ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

RSKMP MP Board 5th 8th Re-Exam Result 2026 Download Link

मध्य प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हुआ। राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) आज 7 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा (Re-Exam) का रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in/result.aspx पर एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं Samagra ID या Roll Number दर्ज करके अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड ऑनलाइन आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

यहां क्लिक करें:-RSKMP 5th 8th Re-Exam Result 2026 Direct Link (Active)

करीब 2.5 लाख विद्यार्थियों का परिणाम होगा घोषित

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा में लगभग 2.5 लाख  ने हिस्सा लिया था। इनमें कक्षा 5वीं के लगभग 1.17 लाख और कक्षा 8वीं के 1.32 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल थे। यह परीक्षा 16 से 23 जून 2026 के बीच प्रदेश के सरकारी, निजी स्कूलों और पंजीकृत मदरसों में आयोजित की गई थी। आंसर शीट के मूल्यांकन के लिए पूरे राज्य में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जहां 17 हजार से अधिक शिक्षकों ने कॉपियां चेक की। अब सभी विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

MP Board 5th, 8th Result Official Website Link

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाना चाहिए। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर या समग्र आईडी (Samagra ID) की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड 5th 8th सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

छात्र नीचे दी तालिका में एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं पुनः परीक्षा (RE Exam) 2026

रिजल्ट जारी करने वाला विभाग

राज्य शिक्षा केंद्र (RSK), स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश

रिजल्ट जारी होने की तारीख

07 जुलाई 2026 (जारी)

रिजल्ट जारी होने का समय

दोपहर 2:00 बजे

परीक्षा तिथि

16 जून से 23 जून 2026

आधिकारिक वेबसाइट

rskmp.in

रिजल्ट देखने के लिए

समग्र आईडी/रोल नंबर (जैसा लागू हो)

कुल परीक्षार्थी

करीब 2.5 लाख विद्यार्थी

कक्षा 5वीं के परीक्षार्थी

लगभग 1.17 लाख

कक्षा 8वीं के परीक्षार्थी

1.32 लाख से अधिक

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

MP Board Class 5, 8 Re-Exam Result 2026 कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं पुन: परीक्षा का परिणाम आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले राज्य शिक्षा केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के होम पेज पर Class 5th & 8th Re-Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • अब एक लॉगिन पेज ओपन होगा, जहां समग्र आईडी' (Samagra ID) के साथ कैप्चा कोड डालें। 

  • फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • आपका परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

  • रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

    एमपी बोर्ड 5th, 8th री-एग्जाम के रिजल्ट में आमतौर पर निम्नलिखित विवरण दिए जाएंगे:

    • विद्यार्थी का नाम

    • रोल नंबर/समग्र आईडी

    • कक्षा (5वीं या 8वीं)

    • स्कूल का नाम

    • विषयवार प्राप्त अंक

    • कुल प्राप्तांक

    • पास/फेल की स्थिति

    • परीक्षा का नाम 

    • रिजल्ट जारी होने की तिथि 

    25 मार्च को जारी हुआ था MP Board 5th, 8th Result

    एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 25 मार्च 2026 को जारी किया गया था। इस साल कक्षा 5वीं में 95.14% और कक्षा 8वीं में 93.83% विद्यार्थी पास हुए थे।

    Just Now

    Result Updates