RSKMP 5th 8th Result 2026 OUT: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट घोषित, फटाफट rskmp.in पर करें चेक
RSKMP 5th 8th Result 2026 OUT: राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश द्वारा एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं सप्लीमेंट्री (Re-Exam) परीक्षा का परिणाम rskmp.in पर जारी कर दिया गया है। छात्र अब समग्र आईडी या रोल नंबर से की मदद से अपना रिजल्ट देख और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हमने इस लेख में नीचे एमपी बोर्ड 5th, 8th सप्लीमेंट्री रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक भी दिया है।
RSKMP 5th 8th Result 2026 OUT: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं सप्लीमेंट्री (री-एग्जाम) 2026 का रिजल्ट आज 7 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वारा जारी कर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों ने 16 से 23 जून 2026 के बीच आयोजित पुनः परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर समग्र आईडी (Samagra ID) या रोल नंबर की सहायता से अपना रिजल्ट और मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं।
री-एग्जाम के परिणाम में कक्षा 5वीं के 80 प्रतिशत से अधिक और कक्षा 8वीं के 74 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी सफल हुए हैं। वहीं, सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 98.89% और कक्षा 8वीं का 98.19% हो गया है।
सप्लीमेंट्री परीक्षा में कक्षा 5वीं के 1.17 लाख से अधिक और कक्षा 8वीं के 1.32 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। उत्तर कॉपियों के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जहां 17 हजार से अधिक शिक्षकों ने उनका मूल्यांकन कर अंक ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किए।
5वीं और 8वीं पुन: परीक्षाओं के परिणाम घोषित
— School Education Department, MP (@schooledump) July 7, 2026
5वीं में 80 प्रतिशत से और 8वीं में 74 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण
सत्र 2025-26 में पांचवी में कुल 98.89 और आठवीं में 98.19 प्रतिशत हुआ अब परीक्षा परिणाम@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh #SchoolMP pic.twitter.com/8EIXytZFuH
RSKMP Board 5th 8th Result 2026 Download Link-Active
राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश (RSKMP) ने एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट लिंक rskmp.in पर एक्टिव कर दिया है। अभ्यर्थी बिना देरी किए अब अपना परिणाम देख और मार्कशीट की पीडीएफ डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं। एमपी बोर्ड री-एग्जाम रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
| RSKMP 5th 8th Result 2026 Link |
एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं पुनः परीक्षा रिजल्ट हाइलाइट्स
-
बोर्ड का नाम: राज्य शिक्षा केंद्र (RSK), मध्य प्रदेश
-
कक्षा: 5वीं, 8वीं
-
परीक्षा का नाम: पुनः परीक्षा (RE Exam) 2026
-
रिजल्ट जारी होने की तिथि: 7 जुलाई 2026
-
रिजल्ट जारी होने का समय: दोपहर 2:00 बजे
-
परीक्षा तिथि: 16 जून से 23 जून 2026
-
रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक जानकारी: समग्र आईडी (Samagra ID) या रोल नंबर
-
आधिकारिक वेबसाइट: rskmp.in
कैसे चेक करें एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट
छात्र नीचे दिए आसान चरणों को फॉलो करके अपना कक्षा 5वीं और 8वीं का पुनः परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
-
सबसे पहले Rajya Shiksha Kendra की ऑफिशियल साइट rskmp.in पर जाएं।
-
होम पेज पर View Class 5th & 8th Final Result 2025-26 लिंक पर क्लिक करें।
-
छात्र अपनी समग्र ID या रोल नंबर दर्ज करें और Show बटन पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
छात्र को पास होने के लिए कितने फीसदी अंक चाहिए?
एमपी बोर्ड (RSKMP) कक्षा 5वीं और 8वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। यदि किसी सब्जेक्ट में निर्धारित न्यूनतम अंक से कम अंक आते है, तो छात्र को उस विषय में फेल माना जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.