हार तब तक नहीं होती जब तक आप प्रयास बंद न कर दें, 9 बार फेल होने के बाद नेहा पांचाल ऐसे बनीं UPPSC टॉपर

Last Updated: Oct 16, 2026, 13:49 IST

कहते हैं कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। बस वो कोशिश सही दिशा में होनी चाहिए। फिर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी बार हारे हैं। सफलता आपको मिलनी ही है। नेहा पांचाल की कहानी भी यही कहती है, जिन्हें 9वीं बार में सफलता मिली और अफसर बनकर इतिहास रच दिया। 

Neha Panchal
Neha Panchal

यह कहानी है एक ऐसी लड़की जिसने कम उम्र में भाई को ब्रेन ट्यूमर के कारण खो दिया, परिवार पर चढ़ा 40 लाख का कर्ज उतारने के लिए मेहनत-मजदूूरी की, शादी के बाद ससुराल वालों और बेटी की जिम्मेदारी निभाई, UPSC और UPPSC जैसी परीक्षाओं में करीब 8 बार फेल हुई पर हार तब भी नहीं मानी। हालातों से लड़ती रही और हालातों पर जीत हासिल की। 9वीं बार UPPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। जी हम बात कर रहे हैं दिल्ली की रहने वाली नेहा पांचाल की और आज हम आपको इनकी सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे।   

आखिर कौन है नेहा पांचाल?

नेहा पांचाल दिल्ली की रहने वाली है। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती है, लेकिन सपने हमेशा बड़े देखें और जिन्हें पूरा भी किया। हालात चाहें कैसे भी रहे हो। नेहा को पहला झटका तब लगा, जब 2013 में उनके भाई विनीत को ब्रेन ट्यूमर हो गया और इस बीमारी की वजह से भाई दुनिया से चला गया पर भाई ने बहन को जाते-जाते वचन दिया कि वह अफसर बनें और यही से नेहा के अफसर बनने की कहानी की शुरुआत होती है। 

जब हो गया था 40 लाख का कर्ज 

नेहा ने अभी अफसर बनने का सपना देखा ही था कि परिवार पर करीब 40 लाख का कर्ज हो गया और यह कर्ज भाई के इलाज की वजह से हुआ। कर्ज उतारने के लिए नेहा ने मेहनत मजदूरी भी की। साल 2015 में नेहा की शादी कर दी गई पर नेहा ने अपने सपने को पूरा करने के लिए मेहनत में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। इस बीच ससुराल और बेटी की जिम्मेदारी भी निभाई पर अभी अफसर बनने का सपना काफी दूर था। 

नेहा 9वीं बार में ऐसे बनीं ऑफिसर

साल 2018 में नेहा ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना शुरू किया, तो उन्हें लगातार 3 बार UPSC की प्रीलिम्स परीक्षा में असफलता मिली। साल 2021 में महज 2 नंबर से UPSC में चयन नहीं हो सका। साल 2022 और 2023 में 2 बार UPPSC परीक्षा में हार का सामना करना पड़ा पर नेहा ने हार नहीं मानी। अपनी गलतियों से सीखती रहीं और आगे बढ़ती रहीं। आखिरकार साल 2024 में वह ऐतिहासिक दिन भी आया, जब नेहा ने UPPSC परीक्षा में 1 रैंक लाकर और अफसर बन यह साबित कर दिया कि कुछ भी नामुमकिन नहीं। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 16, 2026, 13:49 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News