RRB NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां Direct Link

Last Updated: Oct 15, 2026, 13:39 IST

RRB NTPC 12th Level Bharti 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 12वीं पास छात्रों के लिए 1,688 पोस्ट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दिए गए है। 13 नवंबर 2026 तक rrbapply.gov.in पर तुरंत रजिस्ट्रेशन करें।

RRB NTPC Under Graduate Form 2026 Active Link
RRB NTPC Under Graduate Form 2026 Active Link

Railway RRB NTPC 12th Pass Vacancy 2026 OUT: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए एक नई अपडेट आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय कैटेगरी (NTPC - Under Graduate Level, नोटिस नंबर CEN 07/2026) के अंदर अलग-अलग पोस्ट पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो को आज से ऑफिशियल रूप से खोल दिया है। 

इस भर्ती अभियान के अंदर 1,688 खाली पोस्ट जैसे कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क आदि पर रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। हम आपको बता दें कि आयोग के ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से सभी इच्छुक छात्र 15 अक्टूबर 2026 से 13 नवंबर 2026 तक ही ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं।

RRB NTPC UG 2026 की मुख्य रजिस्ट्रेशन के बारे में जानने के लिए यहां देखें 

रेलवे एनटीपीसी 12वीं लेवल भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स और डेट्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

भर्ती संस्था

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

नोटिस नंबर (CEN No.)

CEN 07/2026 

कुल पोस्ट के नंबर 

1,688 पोस्ट (21 आरआरबी जोन्स में)

शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास (न्यूनतम 50% मार्क्स के साथ)

आयु सीमा (01.01.2027 तक)

18 से 30 साल 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन डेट 

15 अक्टूबर 2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 

13 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

फीस भुगतान की लास्ट डेट 

15 नवंबर 2026

रजिस्ट्रेशन करेक्शन विंडो 

16 नवंबर से 25 नवंबर 2026

रजिस्ट्रेशन मोड 

ऑनलाइन (Online Portal)

ऑफिशइयल वेबसाइट 

rrbapply.gov.in

Railway RRB NTPC 12th Pass Vacancy 2026 OUT: Post-Wise Vacancy & Pay Level

आरआरबी द्वारा जारी डिटेल्ड नोटिस CEN 07/2026 के अनुसार पोस्ट की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

पोस्ट का नाम 

डिपार्टमेंट 

पे-लेवल 

शुरुआती बेसिक पे 

वैकेंसी 

Commercial cum Ticket Clerk (CCTC)

Traffic (Commercial)

Level 3

21,700/-

700

Junior Clerk cum Typist

General / Personnel

Level 2

19,900/-

600

Accounts Clerk cum Typist

Accounts

Level 2

19,900/-

200

Trains Clerk

Traffic (Operating)

Level 2

19,900/-

188

कुल

—

—

—

1,688

RRB NTPC Under Graduate Form 2026 Active Link:

Official Notification

यहां क्लिक करें 

Apply Online Link

यहां क्लिक करें 

Check RRB Zone Wise Vacancy Details

यहां क्लिक करें 

Check Syllabus & Exam Pattern

यहां क्लिक करें 

RRB Official Website

यहां क्लिक करें 

RRB NTPC UG 2026: नियम में बड़ा बदलाव और सेलेक्शन प्रोसेस 

इस साल की एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती में आयोग ने बड़ा राहत देने वाले नियमों में बदलाव किए है। छात्र यहां से जानें:- 

  1. कंप्यूटर आधारित ऐग्जाम (CBT-1): यह सभी पोस्ट के लिए एक कॉमन स्क्रीन टेस्ट होगा, जिसमें सामान्य जागरूकता (40 मार्कस), गणित (30 मार्कस) और रीजनिंग (30 मार्कस) के कुल 100 क्वश्न पूछे जाएंगे।
  2. द्वितीय राउंड सीबीटी (CBT-2): शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के लिए मुख्य एग्जाम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, यह एग्जाम कुल 120 मार्क्स के होंगे। 
  3. टाइपिंग टेस्ट में मिली बड़ी छूट: इस बार टाइपिस्ट पोस्ट (Junior Clerk & Accounts Clerk) के लिए अलग से सेपरेट टाइपिंग स्किल टेस्ट समाप्त कर दिया गया है, हालांकि छात्र से बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान की अपेक्षा की जाएगी।
  4. डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट: CBT-2 के मेरिट मार्क्स के आधार पर मेडिकल परीक्षण (A3, B2 या C2 मानक पद-अनुसार) और वेरिफिकेशन किया जाएगा।

Application Fee & Refund Policy

  • सामान्य (UR) / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (पुरुष): 500 (CBT-1 एग्जाम में शामिल होने पर 400 बैंक चार्ज काटकर वापस कर दिए जाएंगे)।
  • एससी / एसटी / दिव्यांग (PwBD) / महिला / एक्स-सर्विसमैन / अल्पसंख्यक: 250 (CBT-1 परीक्षा में शामिल होने पर पूरा 250Refund योग्य है)।

RRB NTPC UG 2026 का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

छात्र रजिस्ट्रेश करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. छात्र ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें। 
  2. यदि आपने पहले RRB में अकाउंट नहीं बनाया है, तो 'Apply >> Create An Account' पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर, ईमेल और बेसिक डिटेल्स फिल करके रजिस्ट्रेशन करें।
  3. जनरेट हुए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए 'Candidate Login' करें।
  4. अपनी 12वीं के प्राप्तांक, पसंदीदा RRB जोन जैसे प्रयागराज, चंडीगढ़, पटना, मुंबई आदि और पोस्ट की प्राथमिकता (Post Preference) फिल करें।
  5. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  6. ऑनलाइन मोड से एग्जाम फीस का भुगतान करें। साथ ही, फाइनल फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 15, 2026, 13:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News