CG Vyapam Pre DElEd Admit Card 2026 हुआ जारी, इस Link से डाउनलोड करें हॉल टिकट PDF

Last Updated: May 27, 2026, 07:59 IST

CG Vyapam Pre DElEd Admit Card 2026 OUT: सीजी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी व्यापम प्री डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। 

CG Vyapam Pre DElEd Admit Card 2026 जारी, इस Link से डाउनलोड करें हॉल टिकट PDF
CG Vyapam Pre DElEd Admit Card 2026 जारी, इस Link से डाउनलोड करें हॉल टिकट PDF

CG Pre DElEd Admit Card 2026 OUT: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री डीएलएड (Pre DElEd26) प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड 25 मई को जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी जो 4 जून 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अब अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक राज्यभर में स्थापित 33 एग्जाम सेंटरों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों के पास हॉल टिकट होना अनिवार्य है।

Screenshot 2026-05-26 081429

CG Pre DElEd Admit Card 2026 Download Link 

सीजी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल साइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षार्थी रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड कैप्चा कोड डाल कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हमने इस लेख में नीचे एडमिट कार्ड तक पहुंचने का लिंक भी प्रदान किया है। 

CG Vyapam Pre DElEd Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

CG Pre DElEd Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं। 

  • फिर होम पेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • प्री.डी.एल.एड. (Pre. D.El.Ed. 26) प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र पर क्लिक करें। 

  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें। 

  • Login पर क्लिक करें। 

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट निकाल लें।

CG Vyapam Pre DElEd Exam 2026: परीक्षा शिफ्ट और समय

सीजी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 4 जून 2026 को राज्य के 33 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। सभी उम्मीदवारों को जांच और सत्यापन प्रक्रिया के लिए परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।

CG Pre Deled Exam Pattern 2026- पेपर पैटर्न

CG Pre D.El.Ed परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में MCQ आधारित के प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के लिए होंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा पूरी करने के लिए 135 मिनट का समय दिया जाएगा।

विषयकुल प्रश्नकुल अंकसमय अवधि
सामान्य मानसिक योग्यता 30 30 135 मिनट
सामान्य ज्ञान 20 20  
शिक्षण अभिरुचि 30 30  
सामान्य हिंदी 10 10  
सामान्य अंग्रेजी 10 10  
कुल 100 100 135 मिनट

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: May 26, 2026, 08:16 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News