[OUT] RRB ALP CBAT Exam City Slip 2026: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीएटी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Oct 20, 2026, 19:20 IST

RRB ALP CBAT Exam City Slip 2026: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट असिस्टेंट लोको पायलट की सीबीएटी परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ALP CBAT Exam City Slip 2026
RRB ALP CBAT Exam City Slip 2026

RRB ALP CBAT City Intimation Slip 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है, जो कि 30 अक्टूबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल विज्ञापन संख्या सीईएन 1/2025 के तहत कुल 10970 रिक्त पदों को भरना चाहता है। पदों के सलेक्शन में सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। 

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीएटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB ALP CBAT Exam City Slip 2026 डाउनलोड लिंक

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीएटी परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा का शहर देख अपने ट्रैवल करने की योजना बना सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। 

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीएटी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

RRB ALP CBAT Exam City Slip 2026 - हाइलाइट्स 

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) दिनांक 13 फरवरी से 18 फरवरी 2026 और री-शेड्यूल एग्जाम 11 मार्च 2026 को हुआ था और रिजल्ट 12 जून 2026 को जारी किया गया था। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) दिनांक 28 जुलाई 2026 कोे आयोजित की गई थी और रिजल्ट 01 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया गया था। अब दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) का एग्जाम होना है। बाकी हाइलाइट्स के लिए नीचे टेबल दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)

पद का नाम 

असिस्टेंट लोको पायलट

रिक्त पदों की संख्या 

10970

विज्ञापन संख्या 

सीईएन 1/2025

चयन के चरण 

सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल

परीक्षा का नाम 

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीएटी 2026 

परीक्षा की तिथि 

30 अक्टूबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrb.indianrailways.gov.in

RRB ALP CBAT Admit Card 2026 कब जारी होगा? 

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीएटी परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 या 5 दिन पहले जारी किया जाएगा और परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेंडेशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले  परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।      

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 20, 2026, 19:20 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News