BCCI Central Contract 2024: किस खिलाड़ी को मिली जगह और कौन हुआ बाहर? देखें यहां
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में 2023-24 सीज़न के लिए टीम इंडिया के वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है. बीसीसीआई ने इस सीजन 30 खिलाड़ियों को वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है. बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में खिलाड़ियों को चार कैटेगरी के तहत शामिल किया जाता है.
BCCI Central Contract 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में 2023-24 सीज़न के लिए टीम इंडिया के वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है. इस कॉन्ट्रैक्ट में कुछ चौकानें वाले फैसले देखने को मिले है.
खिलाड़ियों का यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर, 2023 से 30 सितंबर, 2024 तक लागू होगा. बीसीसीआई ने इस सीजन 30 खिलाड़ियों को वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है.
टीम इंडिया के कुछ सीनियर खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है तो वहीं कुछ को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हाथ धोना पड़ा है. उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह को ग्रेड-सी में जगह मिली है. वहीं ए प्लस ग्रेड में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल है.
कॉन्ट्रैक्ट में कितने पैसे मिलते है:
बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में खिलाड़ियों को चार कैटेगरी के तहत शामिल किया जाता है. ग्रेड ए प्लस, ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी के तहत खिलाड़ियों को पैसे दिए जाते है. जो नीचे दिया गया है-
| ग्रेड | सालाना सैलरी |
| ग्रेड A+ | 7 करोड़ |
| ग्रेड A | 5 करोड़ |
| ग्रेड B | 3 करोड़ |
| ग्रेड C | 1 करोड़ |
श्रेयस और ईशान को झटका:
मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है. खबर है भी थी कि दोनों खिलाड़ियों ने डोमेस्टिक क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया था जिस कारण बोर्ड इनसे नाराज था.
किस खिलाड़ी को किस ग्रेड में मिली जगह:
| ग्रेड | खिलाड़ी |
| ग्रेड A+ | रोहित शर्मा |
| विराट कोहली | |
| जसप्रीत बुमराह | |
| रवींद्र जडेजा | |
| ग्रेड A | आर अश्विन |
| मोहम्मद शमी | |
| मोहम्मद सिराज | |
| केएल राहुल | |
| शुभमन गिल | |
| हार्दिक पांड्या | |
| ग्रेड B | सूर्य कुमार यादव |
| ऋषभ पंत | |
| कुलदीप यादव | |
| अक्षर पटेल | |
| यशस्वी जयसवाल | |
| ग्रेड C | रिंकू सिंह |
| तिलक वर्मा | |
| ऋतुराज गायकवाड़ | |
| शार्दुल ठाकुर | |
| शिवम दूबे | |
| रवि बिश्नोई | |
| जितेश शर्मा | |
| वाशिंगटन सुंदर | |
| मुकेश कुमार | |
| संजू सैमसन | |
| अर्शदीप सिंह | |
| के.एस. भरत | |
| प्रसिद्ध कृष्णा | |
| अवेश खान | |
| रजत पाटिदार |
कॉन्ट्रैक्ट मिलने के क्या है मानक?
BCCI के अनुसार, जो खिलाड़ी निर्दिष्ट अवधि के भीतर न्यूनतम 3 टेस्ट या 8 वनडे या 10 टी20I खेलने के मानदंडों को पूरा करते हैं उन्हें आनुपातिक आधार पर ग्रेड सी में शामिल किया जाएगा. उदाहरण के लिए, ध्रुव जुरेल और सरफराज खान, जिन्होंने अब तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं, अगर वे धर्मशाला टेस्ट मैच, यानी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के 5वें टेस्ट में भाग लेते हैं, तो उन्हें ग्रेड सी में शामिल किया जाएगा.
बोर्ड ने खिलाड़ियों को चेताया:
बीसीसीआई ने साथ में यह भी सिफारिश की है कि सभी खिलाड़ी उस अवधि के दौरान डोमेस्टिक क्रिकेट में भाग लेने को प्राथमिकता दें जब वे नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हों. बीसीसीआई चयन समिति ने कुछ खिलाड़ियों के लिए फास्ट बॉलिंग अनुबंध की भी सिफारिश की है जिसमें आकाश दीप, विजयकुमार वैश्यक, उमरान मलिक, यश दयाल और विदवथ कावेरप्पा शामिल है.
Additionally, athletes who meet the criteria of playing a minimum of 3 Tests or 8 ODIs or 10 T20Is within the specified period will automatically be included in Grade C on a pro-rata basis.
— BCCI (@BCCI) February 28, 2024
For more details, click the link below 👇👇https://t.co/IzRjzUUdel #TeamIndia
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.