This is an archived article last updated on Feb 27, 2024. The information may be outdated.

भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से इन देशों में कर सकते है ड्राइव

Last Updated: Feb 27, 2024, 13:34 IST

अपने देश से बाहर किसी अन्य देश में ड्राइव करना हर किसी का सपना होता है. ऐसे में यदि कोई देश आपको आपके देश के ही ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) के साथ ड्राइव करने की अनुमति दे दे तो क्या ही बात है. दुनिया के कई देश कई विदेशी नागरिकों को बिना अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस या परमिट (IDP) के ही ड्राइविंग की अनुमति देते है. चलिये जानते है उनके बारें में.

किन देशों में भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस है वैलिड
किन देशों में भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस है वैलिड

अपने देश से बाहर किसी अन्य देश में ड्राइव करना हर किसी का सपना होता है. ऐसे में यदि कोई देश आपको आपके देश के ही ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) के साथ ड्राइव करने की अनुमति दे दे तो यह सपना और भी आसान हो जाता है. 

दुनिया में कुछ ऐसे देश भी है जो भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ आपको ड्राइव करने का अवसर प्रदान करते है. चलिये हम ऐसे देशों के बारें में पता करते है. 

दुनिया के कई देश कई विदेशी नागरिकों को बिना अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस या परमिट (IDP) के ही ड्राइविंग की अनुमति देते है. ऐसे में यदि आप भारतीय है तो आपको बस अपना भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए और आप बिना किसी बाधा के ड्राइव का आनंद ले सकते है.   

दुनिया के कई देशों में भारतीय लाइसेंस मान्य:  

भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस को कई देशों में मान्यता प्राप्त है, जिससे भारतीय नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट की आवश्यकता के बिना विदेश में गाड़ी चलाने की अनुमति मिलती है. हालांकि भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता हर देश में एक समान नहीं है, यह अलग-अलग देशों में भिन्न हो सकती हैं. दुनिया के 10 से अधिक देश इस समय भारतीय लाइसेंस को मान्यता दिए हुए है.  

अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस इस बात का प्रूफ है कि किसी भी व्यक्ति को मूल देश में एक वैलिड ड्राइवर का लाइसेंस प्राप्त है. साथ ही यह एब बात का भी प्रमाण है कि आप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ड्राइव कर सकते है. अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस पर दुनिया की कई भाषाएं होती है जो इसे प्रमाणित करने में मदद करती है.      

यूएसए में भारतीय DL है मान्य:

संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के अधिकांश राज्य भारतीय ड्राइवरों को उनके भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ एक वर्ष तक किराए की कार चलाने की अनुमति देते हैं. इसके लिए आपका लाइसेंस वैलिड और अंग्रेजी में होना चाहिए, और आपको I-94 फॉर्म लाना होगा, जिस पर यूएसए में प्रवेश की तारीख होती है. 

किन देशों में भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस है वैलिड:

दुनिया के कई देश भारतियों को अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के बिना ही ड्राइव की अनुमति देते है. इन दुनिया का सबसे ताकतवर देश यूएसए भी भारतियों को यह सुविधा प्रदान करता है. नीचे आप उन देशों के बारें में जान सकते है जो भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस को मान्य करते है. 

इन देशों में मान्य है भारतीय DL:

  • जर्मनी 
  • मलेशिया
  • यूएसए 
  • ऑस्ट्रेलिया
  • ब्रिटेन 
  • न्यूजीलैंड 
  • स्विटजरलैंड
  • स्वीडन 
  • स्पेन 
  • कनाडा 
  • दक्षिण अफ्रीका 
  • सिंगापुर
  • फिनलैंड 
  • हांग कांग
  • भूटान 

यह भी देखें:

घर में कैश रखने की लिमिट क्या है? समझ लें यहां

49 साल बाद इस राज्य को मिलेगा पहला रेलवे स्टेशन

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 27, 2024, 13:22 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News