Rajasthan CET 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा CET सीनियर सेकेंडरी लेवल भर्ती 2026 के आवेदन वापस होने के नोटिस जारी किया गया है। अधिसूचना के अनुसार कुल 13,112 उम्मीदवारों के आवेदन वापस लिए गए हैं। आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत 23 मई, 2026 को अधिसूचना जारी की गई थी। उम्मीदवारों से आवेदन वापस लेने के लिए 16 से 18 अक्टूबर तक का समय दिया गया था।
RSSB CET 2026: आवेदन वापस लेने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट
आरएसएसबी द्वारा नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन वापस लेने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट 27 अक्टूबर, 2026 को जारी की है। इस लिस्ट में आवेदन क्रमांक शामिल हैं।
Related Stories
Rajasthan CET Senior Secondary Exam 2026: सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2026
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 का आयोजन 16 से 18 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है। ग्रेजुएशन लेवल CET राजस्थान सरकार की विभिन्न प्रतिष्ठित भर्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी कई विभागों में निकलने वाली रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल होने का अवसर मिलता है। परीक्षा तिथियों की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों को सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी को मजबूत करने और नियमित रूप से आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।
Rajasthan CET Senior Secondary Exam 2026: परीक्षा पैटर्न
राजस्थान सीनियर सेकेंडरी के लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, 12वीं लेवल का एग्जाम 240 मार्क्स का होगा जिसमें 120 सवाल होंगे । सवाल MCQ (मल्टीपल चॉइस) फॉर्मेट में होंगे और ⅓ नेगेटिव मार्किंग होगी । एग्जाम 2 घंटे 30 मिनट का होगा ।
| विषयवार विवरण | प्रश्नों की संख्या | कुल मार्क्स | समय |
| राजस्थान का इतिहास; राजस्थान की कला और संस्कृति; भारत का भूगोल; राजस्थान का भूगोल; राजस्थान के संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था; राजस्थान की अर्थव्यवस्था; रोज़मर्रा का विज्ञान; लॉजिकल रीजनिंग और गणित; करंट अफेयर्स; पब्लिक हेल्थ; कंप्यूटर ज्ञान; सामान्य हिंदी और अंग्रेजी | 120 | 240 | 2 घंटे 30 मिनट |
RSSB CET 2026: नॉर्मलाइजेशन मार्क्स
आरएसएसबी के अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने बताया है कि सीईटी जैसी परीक्षाओं के लिए, जो कई सत्रों में आयोजित की जाती हैं, अंकों के नॉर्मलाइजेशन का प्रावधान रखा गया है। यह दोनों सीईटी परीक्षाओं पर लागू होगा।
