BHEL Artisan Recruitment 2026: बीएचईएल 660 आर्टिसन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें Apply

BHEL Artisan Recruitment 2026: बीएचईएल ने अपनी ऑफिशियल वेबलाइट पर आर्टिसन के 660 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2026 से 18 नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास 10वीं और आईटीआई होना जरुरी है। 

Oct 17, 2026, 15:19 IST
BHEL Artisan Recruitment 2026
BHEL Artisan Recruitment 2026

BHEL Artisan Recruitment 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट careers.bhel.in पर दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत आर्टिसन ग्रेड 4 के 660 रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। 

BHEL Artisan Recruitment 2026 Notification डाउनलोड लिंक 

बीएचईएल आर्टिसन नोटिफिकेशन की PDF में पद का नाम, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। इन पदों के लिए नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।  

Related Stories

बीएचईएल आर्टिसन नोटिफिकेशन PDF 2026 डाउनलोड लिंक 
क्लिक करें 

BHEL Artisan Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

बीएचईएल आर्टिसन पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को प्रतिमाह अनुमानित वेतन 29,500 रुपये से 65,000 रुपये के बीच है। बाकी हाइलाइट्स के लिए नीचे टेबल दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) 
पद का नाम 
आर्टिसन ग्रेड 4 
विज्ञापन संख्या 
01/2026
रिक्त पद 
660
नोटिफिकेशन 
जारी 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
21 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
18 नवंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
careers.bhel.in

BHEL Artisan Recruitment 2026 Eligibility Criteria

बीएचईएल आर्टिसन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं, आईटीआई (NTC) और नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट (NAC होना चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए जीएसटी के साथ आवेदन फीस 1072 और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम के लिए जीएसटी के साथ आवेदन फीस 472 है।   

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी की डिटेल्स के लिए ऊपर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

BHEL Artisan Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

बीएचईएल आर्टिसन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले बीएचईएल की ऑफिशियल वेबसाइट careers.bhel.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर Careers पर क्लिक करें। 

  • अब BHEL Artisan Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • Click here to Apply Online पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates