[OUT] Coal India MT 2026 Answer Key: कोल इंडिया एमटी उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Coal India MT 2026 Answer Key: कोल इंडिया ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार कोल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

Aug 30, 2026, 13:06 IST
Coal India MT 2026 Answer Key
Coal India MT 2026 Answer Key

Coal India MT 2026 Answer Key: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर आज यानी दिनांक 30 अगस्त 2026 को मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 24 अगस्त 2026 को सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। कोल इंडिया एमटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

अगर किसी उम्मीदवार को कोल इंडिया एमटी की उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति 30 अगस्त 2026 से 03 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी।  

Also Check- Coal India MT Answer Key 2026 Out in English

Coal India MT Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक 

कोल इंडिया एमटी परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

कोल इंडिया एमटी परीक्षा उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक  

Coal India MT 2026 Answer Key - हाइलाइट्स 

कोल इंडिया एमटी परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन 03/2026 के तहत कुल 660 रिक्त पदों को भरा जाना है। इसके लिए इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल पदों पर भर्ती होगी। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) 
परीक्षा का नाम
24 अगस्त 2026 
विज्ञापन संख्या 
03/2026
उत्तर कुंजी करने की तिथि 
30 अगस्त 2026 
आपत्ति करने की तिथि 
30 अगस्त 2026 से 03 सितंबर 2026 
उत्तर कुंजी मोड 
ऑनलाइन 
मार्किंग स्कीम 
सहित उत्तर के लिए +1 अंक और कोई नेगेटिव मार्किंग  
ऑफिशियल वेबसाइट 
coalindia.in

Coal India MT Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

कोल इंडिया एमटी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए “Career” या “Jobs Coal India” विकल्प पर क्लिक करें। 

  • CIL MT Recruitment 2026 Answer Key से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।

  • स्क्रीन पर दिए गए सुरक्षा पिन को भरकर ‘Login’ या ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। 

  • अब आपकी प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 

  • उत्तर कंजी डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर लें। 

  • Coal India MT Answer Key 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

    कोल इंडिया एमटी उत्तर कुंजी में आप ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं। इन डिटेल्स को उम्मीदवारों को ध्यान से चेक करने की सलाह दी जाती है। 

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार का रोल नंबर 

    • उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर

    • प्रश्न और उनके विकल्प 

    • उम्मीदवार का उत्तर 

    • सही उत्तर का मिलान 

    • आपत्ति दर्ज करने के निर्देश 

    Coal India MT Answer Key 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

    कोल इंडिया एमटी परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसके जरिए अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को कोल इंडिया एमटी की उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति 30 अगस्त 2026 से 03 सितंबर 2026 को शाम 5.00 बजे तक ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी। इसके लिए प्रति प्रश्न शुुल्क अलग से देना होगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रासंगिक दस्तावेज को अटैच करना जरूरी है। इसके बिना आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी।   

    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates