IOB SO Admit Card 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
IOB SO Admit Card 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 भी जारी कर दिया है। एग्जाम 31 अक्टूबर 2026 को होगा। इंडियन ओवरसीज बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेंडेशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है।
IOB SO Admit Card 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट iob.bank.in पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 भी जारी कर दिया है। एग्जाम 31 अक्टूबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्र पर होगा। आईओबी विज्ञापन संख्या HRDD/RECT/04/2026-27 के तहत इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 291 रिक्त पदों को भरना चाहता है, जिनमें मैनेजर (ब्रांच मैनेजमेंट), मैनेजमेंट (आईटी) और सीनियर मैनेजर (क्रेडिट) सहित अन्य पद शामिल है। IOB SO की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेंडेशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IOB SO Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक
इंडियन ओवरसीज बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
| इंडियन ओवरसीज बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
IOB SO Admit Card 2026- हाइलाइट्स
इंडियन ओवरसीज बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 291 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। चयनित होने वाले उम्मदवार को अनुमानित वेतन 48,000 से 85,000 के बीच प्रतिमाह दिया जाएगा।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | इंडियन ओवरसीज बैंक |
| पद का नाम | जनरल और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (स्केल 1, 2 और 3) |
| विज्ञापन संख्या | HRDD/RECT/04/2026-27 |
| रिक्त पदों की संख्या | 291 |
| परीक्षा का नाम | इंडियन ओवरसीज बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 31 अक्टूबर 2026 |
| चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स और मेडिकल |
| ऑफिशियल वेबसाइट | iob.bank.in |
IOB SO Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
इंडियन ओवरसीज बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.bank.in पर जाएं।
-
होमपेज पर What’s New सेक्शन देखें।
-
IOB SO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
IOB SO Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
इंडियन ओवरसीज बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।
IOB SO Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
इंडियन ओवरसीज बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी इन डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का पूरा नाम
-
माता-पिता या अभिभावक का नाम
-
उम्मीदवार की जन्म तिथि
-
श्रेणी
-
लिंग
-
रोल नंबर
-
उम्मीदवार आईडी / रजिस्ट्रेशन आईडी
-
परीक्षा का नाम
-
परीक्षा की तिथि
-
परीक्षा की पाली और समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम
-
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
-
रिपोर्टिंग टाइम
-
गेट बंद होने का समय
-
उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो
-
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
-
परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.