UP Sainik School Admission 2027-28: कक्षा 6 और 9 के लिए एडमिशन फॉर्म जारी, जानें लास्ट डेट, एलिजिबिलिटी और एग्जाम पैटर्न

Last Updated: Oct 16, 2026, 17:30 IST

UP Sainik School Admission 2027-28: कैप्टन मनोज कुमार पांडेय यूपी सैनिक स्कूल (लखनऊ और गोरखपुर) ने सेशन 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं और 9वीं में एडमिशन हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इच्छुक छात्र ऑफिशियल पोर्टल upsainikschool.org पर जाकर तुरंत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

UP Sainik School Admission Online Form 2027-28
UP Sainik School Admission Online Form 2027-28

UP Sainik School Online Form 2027-28: उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय यूपी सैनिक स्कूल, लखनऊ और गोरखपुर में सोशन 2027-28 के लिए एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र के लिए अपडेट है। यूपी सैनिक स्कूल एडमिशन एग्जाम 2027-28 (UP Sainik School Entrance Exam 2027-28) के लिए 6वीं और 9वीं में एडमिशन हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑफिशियल रूप से शुरू हो चुके है।

जो माता-पिता या पेरेंट्स अपने बच्चों को अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सशस्त्र बलों (Armed Forces) में करियर बनाने का बेहतरीन मंच प्रदान करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsainikschool.org के माध्यम से लास्ट डेट से पहले अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

UP Sainik School Admission 2027-28: मुख्य डिटेल्स 

यूपी सैनिक स्कूल एडमिशन एग्जाम 2027-28 से जुड़े महत्वपूर्ण नंबर और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

ऑफिशिल डिटेल्स 

स्कूल का नाम

कैप्टन मनोज कुमार पांडेय यूपी सैनिक स्कूल (लखनऊ एवं गोरखपुर)

एग्जाम का नाम

यूपी सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2027-28

उपलब्ध क्लासेस 

6वीं और 9वीं (बालक और बालिकाएं)

रजिस्ट्रेशन का मोड 

केवल ऑनलाइन 

रजिस्ट्रेशन फीस 

1,000 (सामान्य व अन्य वर्ग)

सेलेक्शन प्रोसेस 

लिखित एग्जाम - मेडिकल जांच - इंटरव्यू/मेरिट लिस्ट

ऑफिशियल वेबसाइट

upsainikschool.org

UP Sainik School Entrance Exam 2027-28 - यहां क्लिक करें 

यूपी सैनिक स्कूल में एडमिशन की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

एडमिशन एग्जाम में सम्मिलित होने से पूर्व छात्र और पेरेंट्स को एलिजिबिलिटी से संबंधी निम्नलिखित शर्तों को ध्यान से समझ लेना चाहिए:

  • मूल निवास: छात्र का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। 
  • कक्षा 6 के लिए योग्यता: छात्र ने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 5वीं पास कर ली हो या वर्तमान में अध्ययनरत हो।
  • कक्षा 9 के लिए योग्यता: छात्र ने कक्षा 8वीं पास कर ली हो या सेशन के दौरान अध्ययनरत हो।
  • आयु सीमा (Age Limits):
    • कक्षा 6: छात्र का जन्म निर्धारित कट-ऑफ डेट्स के मध्य होना चाहिए। 
    • कक्षा 9: छात्र की आयु 13 से 15 साल के बीच होनी आवश्यक है।

UP Sainik School Entrance Exam 2027-28 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया बहुत ही आसान है। छात्र रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. यूपी सैनिक स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट upsainikschool.org पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर ‘Admission 2027-28’ या ‘Apply Online for Entrance Exam 2027-28’ के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी मूलभूत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी को फिल करें। फिर, नया रजिस्ट्रेशन करें।
  4. लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से पोर्टल पर Sign In करें। फिर, रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी को फिल करें। 
  5. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और डोमिसाइल सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  6. निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान यानी नेट बैंकिंग, यूपीआई या क्रेडिट/डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करें। 
  7. फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करें। फिर, एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 16, 2026, 17:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News