Delhi University UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का बेहतरीन रिकॉर्ड, 2.73 लाख से छात्रों ने किया Registration

DU Delhi University Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए यूजी कोर्स की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया था। साथ ही, इस साल 2026-27 सेशन के लिए छात्रों के अब तक के सबसे ज्यादा Delhi University Admission 2026 के आकड़ों को रजिस्टर्ड किया गया है। यहां से सभी डिटेल्स के बारे में जानें।

Jul 13, 2026, 16:57 IST

DU UG Admission Record 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के शैक्षणिक सेशन 2026-27 में अब तक के सबसे ज्यादा Delhi University Admission 2026 के आकड़ों को रजिस्टर्ड किया गया है। DU ने साल 2022 यानी जब से CUET लागू हुआ है, उस के बाद से अब तक के अपने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल पर इस बार 2.73 लाख से अधिक यानी करीब 2,73,751 छात्रों ने अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज के हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में रजिस्टर किया है। 

CSAS के दूसरे फेज के लिए 2.06 लाख से ज्यादा छात्रों ने प्रोग्राम और कॉलेज की प्राथमिकताएं भी जमा कर दी हैं। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार CSAS सीएसएएस पोर्टल पर रजिस्टर करने वाले 2,73,752 छात्रों में से करीब 2,18,284 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन को पूरा किया है। साथ ही, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सभी छात्रों मे से 2,06,835 छात्रों ने एडमिशन प्रोसेस के दूसरे फेज के लिए भी इन प्रोग्राम और कॉलेज की ही प्राथमिकता दी गई हैं।

रजिस्ट्रेशन के इन भारी नंबरो के अनुसार 12वीं के बाद आज भी सभी छात्रों की पहली पसंद केवल दिल्ली यूनिवर्सिटी ही बनी हुई है। आइए जानते हैं सभी आकड़ों के बारे में। 

DU एडमिशन 2026 से जुड़ी सभी डिटेल्स 

एडमिशन के इस पूरे प्रोसेस की महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स को जानने के लिए नीचे दी गई इस टेबल को देखें। साथ ही, इस टेबल के माध्यम से आराम से समझें। 

Related Stories

इवेंट 
ऑफिशियल डाटा 
कुल रजिस्ट्रेशन
2,73,751 छात्र
रजिस्ट्रेशन पूरा करने वाले छात्र 
2,18,284 छात्र
लड़कियों की संख्या (रजिस्टर्ड)
1,20,509 
लड़कों की संख्या (रजिस्टर्ड)
97,775
कॉलेज व कोर्स प्रेफरेंस भरने वाले
2,06,835 छात्र
कुल उपलब्ध सीटें
71,624 सीटें (67 कॉलेजों में)
ऑफर किए जाने वाले कोर्सेज
73 यूजी प्रोग्राम और 100 से अधिक बीए कॉम्बिनेशन
पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट की डेट 
16 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे)

DU एडमिशन 2026 से जुड़ा ऑफिशियल ट्वीट के 

DU यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे रिवाइज्ड अवधि के दौरान अपनी चॉइज को आराम से देख कर फिल करें। प्राथमिकता परिवर्तन का टाइम 13 जुलाई, 2026 को शाम 4:59 बजे तक ही खुली रहेगी। साथ ही, छात्रों द्वारा किए गए परिवर्तन सीट अलॉटमेंट से पहले उनकी फाइनल रैंकिंग के लिए फाइनल माने जाएंगे। छात्र DU में रजिस्ट्रेशन से जुड़ी नोटिफिकेशन को देखने के लिए नीचे दिए गए ऑफिशियल ट्वीट को देखें। 

आज कितने बजे से कर सकेंगे अप्लाई

एडमिशन शेड्यूल के अनुसार, यूनिवर्सिटी ने आज CSAS पोर्टल पर सिमुलेटेड रैंक ऑफिशियल तौर पर जारी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो छात्र अपने प्रोग्राम और कॉलेज के लिए चुने गए ऑप्शन को बदलाव करने का मौका दिया जाएगा। छात्र इस प्रक्रिया में 13 जुलाई 2026 शाम 4:59 तक भाग ले सकते हैं। 

एडमिशन का दूसरा फेज कब से शुरू हुआ था? 

छात्रों के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के प्रोसेस का दूसरा फेज 3 जुलाई को शुरू हुआ था। साथ ही, यह 11 जुलाई को खत्म हो गया था। 

DU UG CSAS एडमिशन 2026: छात्रों के लिए पहली Seat Allotment List 16 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। साथ ही, अलॉटमेंट की पुष्टि करने की फाइनल लास्ट डेट 18 जुलाई, 2026 है। 

Simulated Ranks का क्या फायदा है?

डीयू ने छात्रों को उनके द्वारा चुने गए प्रेफरेंस के आधार पर एक एक्सपेक्टेड रैंक भी जारी की है, जिससे छात्र यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें मनपसंद कॉलेज मिलने की कितनी उम्मीद है।

छात्रों के लिए आगे कि क्या प्रक्रिया है? 

छात्र 16 जुलाई 2026 को आने वाली पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट को देखने के लिए छात्र आगे नीचे दी गई प्रक्रिया को देखें। 

1. CSAS पोर्टल पर लॉगिन करके अलॉटमेंट सीट को एक्सेप्ट करें। 

2. कॉलेज द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऑनलाइन किया जाएगा।

3. ऑनलाइन फीस भुगतान के बाद छात्र सीट 'Freeze' कर सकते हैं।

4. साथ ही, अगले राउंड के लिए 'Upgrade' का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

5. डीयू का नया शैक्षणिक सेशन 28 जुलाई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में UG Admission 2026 से संबंधित जानकारी के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर विजिट करें।  

यहां भी पढ़े: Jamia Examination Rules Changed: जामिया के फाइनल ईयर छात्रों के एग्जाम नियमों में बदलाव, क्या बैकलॉग होने पर दे सकेंगे Compartment Exam?

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates