EMRS Tier 2 Result 2026: ईएमआरएस टियर-2 रिजल्ट nests.tribal.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक

EMRS Tier 2 Result 2026: नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने EMRS Tier-2 Result 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। ESSE-2025 के तहत कुल 7,267 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

Aug 20, 2026, 13:54 IST
EMRS Tier 2 Result 2026 चेक करें।
EMRS Tier 2 Result 2026 चेक करें।

EMRS Tier 2 Result 2026: नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने EMRS Tier-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 22 से 25 मार्च 2026 के बीच टियर-2 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार PDF में अपना रोल नंबर सर्च करके परिणाम और चयन की स्थिति देख सकते हैं। इस लेख में रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

EMRS Tier 2 Result 2026 Link

EMRS रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) जल्द ही EMRS टियर-2 रिजल्ट घोषित करने वाला है।टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती से संबंधित मुख्य विवरणों के लिए आप नीचे दी गई तालिका देखें।

परीक्षा का नाम
EMRS स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (ESSE) 2025-26
आयोजक संस्थान का नाम
नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS)
शामिल पद
TGT, PGT, प्रिंसिपल, हॉस्टल वार्डन, JSA, लैब अटेंडेंट
Tier 2 परीक्षा की तारीख
22 मार्च से 25 मार्च 2026
प्रोविजनल आंसर की जारी होने की तारीख
13 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइट

EMRS Tier 2 भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आधिकारिक अधिसूचना जारी: 19 सितंबर, 2025

  • टियर 1 परीक्षा तिथियां: 13, 14 और 21 दिसंबर, 2025

  • EMRS टियर 1 परिणाम घोषणा: 31 जनवरी, 2026

  • EMRS टियर 2 परीक्षा तिथियां: 22 से 25 मार्च, 2026

  • अनंतिम उत्तर कुंजी जारी: 13 मई, 2026

  • उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो: 13 से 17 मई, 2026 

  • दस्तावेज सत्यापन (DV) / इंटरव्यू विंडो: जल्द

  • EMRS Tier 2 Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से EMRS Tier 2 Result 2026 को डाउनलोड कर सकते हैं:

    1. सबसे पहले NESTS की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।

    2. होम पेज पर EMRS/ESSE-2025 Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    3. रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    4. PDF डाउनलोड करके अपने फोन में सेव करें।

    5. अब अपना रोल नंबर सर्च करें।

    6. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

    टियर 2 रिजल्ट के बाद क्या होगा?

    टियर 2 में सफल उम्मीदवारों को पद के अनुसार आगे की चयन प्रक्रिया (स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इंटरव्यू ) में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने के बाद NESTS की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates