GDS 2nd Merit List 2026: कब आएगी इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

India Post GDS 2nd Merit List 2026: उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाकर दूसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 23,757 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। 

Oct 25, 2026, 09:18 IST
India Post GDS 2nd Merit List 2026 डाउनलोड करें।
India Post GDS 2nd Merit List 2026 डाउनलोड करें।

India Post GDS 2nd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 को समाप्त होगी। इसके बाद जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, वे दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवक, शाखा पोस्टमास्टर, सहायक शाखा पोस्टमास्टर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी

GDS 2nd Merit List 2026 हाइलाइट्स

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाता है। जिन उम्मीदवारों के अंक अधिक होते हैं, उन्हें मेरिट लिस्ट में प्राथमिकता मिलती है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में इंडिया पोस्ट GDS भर्ती से जुड़ी सभी मुख्य बातें देख सकते हैं।

Related Stories

भर्ती का नाम
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026
विभाग
भारतीय डाक विभाग
पद
GDS, BPM, ABPM और डाक सेवक
भर्ती शेड्यूल
Schedule-II, July 2026
कुल रिक्तियां
23,757
पहली मेरिट लिस्ट
12 अक्टूबर 2026 
दूसरी मेरिट लिस्ट
नवंबर 2026
चयन प्रक्रिया
10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट
रिजल्ट का माध्यम
सर्किल-वाइज PDF
आधिकारिक वेबसाइट
indiapost.gov.in/gdsonlineengagement

GDS 2nd Merit List 2026 कब आएगी?

इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट नवंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बची हुई रिक्तियों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने सर्कल की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकेंगे और उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकेंगे।

GDS 2nd Merit List 2026 कैसे चेक करें?

इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना नाम चेक कर सकेंगे।

  1. इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।

  • होम पेज पर GDS Online Engagement Schedule-II, July-2026 सेक्शन खोलें।

  • फिर Shortlisted Candidates या संबंधित मेरिट लिस्ट का लिंक चुनें।

  • अपने राज्य या पोस्टल सर्किल की सूची खोलें।

  • मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करें।

  • PDF में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजें।

  • नाम मिलने पर चयन से जुड़ी जानकारी और दस्तावेज़ सत्यापन के निर्देश ध्यान से पढ़ें।

  • मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद क्या करें?

    जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल होगा, उन्हें विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। इसके लिए 10वीं की मार्कशीट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, लागू होने पर जाति प्रमाण पत्र और अन्य मांगे गए दस्तावेज तैयार रखें। दस्तावेज सत्यापन की तिथि, स्थान और जरूरी दस्तावेज की अंतिम जानकारी संबंधित आधिकारिक नोटिस में देखें।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates