ISRO Admit Card 2026 जारी: UDC, PA और Stenographer Hall Ticket Link यहां से पाएं

ISRO UDC, PA & Steno Admit Card 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सहायक, JPA, UDC और स्टेनोग्राफर पोस्ट के 21 सितंबर 2026 को होने वाली CBT एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सेंटर की जानकारी भी जारी कर दी है। छात्र वेबसाइट से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

Sep 11, 2026, 12:37 IST
ISRO Admit Card 2026 Out
ISRO Admit Card 2026 Out

ISRO Hall Ticket 2026 OUT: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने Assistant, Upper Division Clerk (UDC), Junior Personal Assistant (JPA) और Stenographer की पोस्ट के लिए होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एग्जाम का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब ISRO के पोर्टल से अपना हॉल टिकट (Hall Ticket) डाउनलोड कर सकते हैं।

यह एडमिट कार्ड 10 सितंबर 2026 को जारी किया गया था, जबकि ISRO ICRB लिखित एग्जाम जो CBT मोड में 21 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। छात्रों को एग्जाम सेंटर पर ओरिजनल एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है। ISRO Admit Card 2026 में एग्जाम डेट, शिफ्ट, रिपोर्टिंग का टाइम और एग्जाम सेंटर की जानकारी जैसी महत्वपूर्ण डिटेल्स शामिल हैं।

ISRO Assistant, UDC, PA & Steno Exam से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स 

21 सितंबर 2026 को होने वाले Assistant, UDC, Junior Personal Assistant, Stenographer पोस्ट के एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।   

इवेंट 
डिटेल्स 
आयोजक संस्था
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO / ICRB)
विज्ञापन नंबर 
ISRO:ICRB:01(A-JPA):2026
पोस्ट का नाम
Assistant, UDC, Junior Personal Assistant, Stenographer
कुल वैंकेसी 
242 से अधिक पोस्ट 
एग्जाम डेट 
21 सितंबर 2026
एग्जाम मोड 
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
सेलेक्शन प्रोसेस 
लिखित एग्जाम (CBT) + स्किल टेस्ट (क्वालीफाइंग)
ऑफिशियल बसाइट

ISRO Admit Card 2026 Download Link 

जिन छात्रों ने इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किए है, उनके ऑफिशियल ISRO ICRB एडमिट कार्ड 2026 अब ऑनलाइन जारी कर दिए गए है। छात्र इसे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके डाउनलोड कर सकते हैं।

ISRO Admit Card 2026 Link  - यहां क्लिक करें

ISRO ICRB एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स 

छात्र ISRO ICRB के एजमिट कार्ड 2026 को डाउनलोड करने ते लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर उपलब्ध Careers / Latest Recruitment के टैब पर क्लिक करें।

3. Admit Card for CBT - Assistant, JPA, UDC & Stenographer (Advt No. ISRO:ICRB:01) वाले लिंक को सेलेक्ट करें। 

4. लिंक सेलेक्ट करने के बाद आप Registration Number और Password / Date of Birth को डालकर फॉर्म को सबमिट करें।

5. फॉर्म सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें। 

ISRO ICRB Exam Date 2026

इसरो आईसीआरबी के लिखित एग्जाम को CBT Mode में कराया जाएगा। यह एग्जाम 21 सितंबर 2026 को निर्धारित किया गया है। यह एग्जाम Assistant, Upper Division Clerk (UDC), Junior Personal Assistant (JPA) और Stenographer की पोस्ट के आयोजित किए जा रहे है। 

इसरो आईसीआरबी सेलेक्शन प्रोसेस 2026 क्या है? 

इन सभी पोस्ट के लिए छात्रों का सेलेक्शन प्रोसेस लिखित एग्जाम के बाद होगा। यह एग्जाम सेलेक्शन प्रोसेस का पहला भाग है।

एग्जाम सेंटर पर साथ ले जाने वाले इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स 

  • एडमिट कार्ड: छात्रों को एग्जाम सेंटर पर अपने साथ इसरो एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड की साफ प्रिंटेड कॉपी को लेकर जाना होगा। 

  • ओरिजनल पहचान पत्र: छात्रों को एग्जाम देने जाने पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी को लेकर जाना चाहिए।

  • नई पासपोर्ट साइज फोटो: छात्रों को एग्जाम के समय अपनी दो नई पासपोर्ट साइज फोटो को ले जाना होगा। साथ ही, ध्यान रखें कि आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म में फिल की गई फओटो को ही लेकर जाएं। 

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates