JAC Compartment Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट जल्द, जानें Expected Dates

JAC Class 10, 12 Supplementary Result 2026 Soon: झारखंड बोर्ड (JAC) के 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम रिजल्ट 2026 जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जारी किए जाएंगे। छात्र यहां से दोनों कक्षाओं के रिजल्ट से जुड़ी अपडेट्स के लिए यहां देखें। 

Sep 4, 2026, 17:12 IST

JAC 10th-12th Compartment Result 2026: झारखंड अधिविध परिषद (JAC), रांची द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) कंपार्टमेंटल सह विशेष एग्जाम 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी कर दिया जाएगा। काउंसिल द्वारा आंसर शीट के मूल्यांकन की प्रक्रिया अपने लास्ट स्टेप में है। 

झारखंड बोर्ड द्वारा मैट्रिक सप्लीमेंट्री एग्जाम 07 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक और इंटरमीडिएट के एग्जाम 07 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित किए गए थे। एग्जाम खत्म होने के बाद से ही छात्र लगातार रिजल्ट जारी होने की एक्सपेक्टेड डेट का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे आगे College Admission और Class 11 Admission में एडमिशन ले सकें। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने रोल कोड और रोल नंबर को फिल करके स्कोरकार्ड को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

JAC Compartment Result 2026 से जुड़ी डिटेल्स 

छात्र JAC Class 10, 12 Supplementary Result 2026 से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
बोर्ड का नाम
झारखंड अधिविध परिषद (JAC), रांची
एग्जाम का नाम
JAC 10th & 12th Compartmental / Supplementary Exam 2026
10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम डेट 
07 अगस्त से 12 अगस्त 2026
12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम डेट 
07 अगस्त से 14 अगस्त 2026
रिजल्ट की एक्सेपक्टेड डेट 
सितंबर 2026 (संभावित)
रिजल्ट चेक करने का मोड
ऑनलाइन (Online)
आवश्यक क्रेडेंशियल्स
Roll Code और Roll Number
ऑफिशियल वेबसाइट

JAC 10th, 12th Compartment Result 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

JAC 10th, 12th सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. झारखंड बोर्ड के ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल jacresults.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए ‘Results of Compartmental Examination - 2026’ (Class 10th या Class 12th) के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलने पर अपना Roll Code और Roll Number फिल करें।
  4. Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका डिजिटल स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. अपने Subject-wise Marks को जांचें। 
  6. मार्कशीट की PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। 
  7. साथ ही, एक या दो कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।

पास होने के लिए न्यूनतम मार्क्स 

मैट्रिक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट एग्जाम पास करने के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स प्राप्त करना जरूरी है। एग्जाम में पास होने वाले छात्रों को झारखंड बोर्ड की ओर से रिवाइज्ड मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

यहां भी पढ़े: Rajasthan SET Admit Card 2026: कब आएगा राजस्थान सेट एडमिट कार्ड? देखें एग्जाम टाइमिंग और डेट

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates