MP Police Constable Exam 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा इस दिन, यहां देखें शिफ्ट और समय

MP Police Constable Exam Date 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर 2026 से शुरू किया जाएगा। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे इस लेख में नीचे परीक्षा शिफ्ट और समय सहित विस्तृत शेड्यूल देख सकते हैं। 

Oct 28, 2026, 16:56 IST
MP Police Constable Exam 2026 डेट और टाइम यहां देखें।
MP Police Constable Exam 2026 डेट और टाइम यहां देखें।

MP Police Constable Exam 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा पुलिस कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 19 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस भर्ती अभियान के जरिए मध्य प्रदेश पुलिस (गृह विभाग) में कुल 7,500 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।  जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर परीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।   

MP Police Constable Exam 2026: परीक्षा शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न शहरों में दो शिफ्टों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा।

Related Stories

विवरण
प्रथम पाली
द्वितीय पाली
परीक्षा की तारीख
19 नवंबर 2026
19 नवंबर 2026
रिपोर्टिंग का समय
सुबह 08:00 से 09:00 बजे तक
दोपहर 01:00 से 02:00 बजे तक
निर्देश पढ़ने का समय
सुबह 09:50 से 10:00 बजे तक
दोपहर 02:50 से 03:00 बजे तक
उत्तर लिखने का समय
सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक
दोपहर 03:00 से शाम 05:00 बजे तक
परीक्षा की अवधि
2 घंटे
2 घंटे

एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 

  • कुल प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

  • कुल अंक: 100 अंक

  • नेगेटिव मार्किंग: कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी

  • भाषा: प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध रहेगा।

  • MP Police Constable Admit Card 2026: कब और कैसे करें डाउनलोड?

    उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी परीक्षा शुरू होने से लगभग 7 दिन पहले जारी की जाएगी। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध होगा।

    परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

    परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है:

    • एडमिट कार्ड का प्रिंट

    • मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, ई-आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस)

    • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates