Rajasthan LDC Answer Key 2026: एलडीसी भर्ती उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी मौका, तुरंत करें Apply

Rajasthan LDC Answer Key 2026: आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 24 जुलाई 2026 को राजस्थान एलडीसी परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी की थी। जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति है, तो उनके पास आज आखिरी मौका है। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज नहीं की जाएंगी। 

Jul 28, 2026, 13:45 IST
Rajasthan LDC Answer Key 2026
Rajasthan LDC Answer Key 2026

Rajasthan LDC Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)  ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर दिनांक 24 जुलाई 2026 को राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। इसकी परीक्षा दिनांक 05 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। अभी तक जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान एलडीसी भर्ती पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं की है। उनके पास यह आखिरी मौक है। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज नहीं की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियां 26 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। 

Rajasthan LDC Answer Key Objection Link 

राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 10644 रिक्त पदों को भरना चाहता है, जिसकी लिखित परीक्षा 05 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी। इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत सैलरी दी जाती है। आरएसएसबी उत्तर कुंजी से संबंधित ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी नलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।   

राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा 2026 ऑनलाइन आपत्ति दर्ज लिंक 

Rajasthan LDC 2026 Answer Key - हाइलाइट्स 

राजस्थान एलडीसी परीक्षा की उत्तर कुंजी पर यदि किसी को आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति दिनांक 26 जुलाई से 28 जुलाई 2026 को रात 12.00 बजे तक ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। इसके लिए प्रति प्रश्न शुल्क भी देना होगा। उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्ति दर्ज करते समय आपको उस पुस्तक के कवर पेज की फोटो, पुस्तक के लेखक, प्रकाशक का नाम, और जिस पेज पर सही उत्तर लिखा है, उस पेज की साफ फोटो या PDF बनाकर अपलोड करनी होगी।   

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम 
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और जूनियर असिस्टेंट
रिक्त पदों की संख्या 
10644 
परीक्षा का नाम 
एलडीसी भर्ती परीक्षा
परीक्षा की तिथि 
05 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित 
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि 
24 जुलाई 2026 
आपत्ति दर्ज करने की तिथि 
26 जुलाई 2026 
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि
28 जुलाई 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
rssb.rajasthan.gov.in 

Rajasthan LDC Answer Key PDF Objection कैसे दर्ज करें? 

राजस्थान एलडीसी परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्ति दर्ज करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • Username और Password दर्ज करें। 

  • शबोर्ड पर उपलब्ध Recruitment Portal ऐप पर क्लिक करें। 

  • Question Objectionको सलेक्ट करें। 

  • अपना परीक्षा रोल नंबर और प्रश्न पत्र सेट/बुक्लेट सीरीज चुनें। 

  • NCERT, RBSE या ऑफिशियल बुक का रेफरेंस/प्रमाण PDF फॉर्मेट में अपलोड करें। 

  • प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क का भुगतान करें। 

  • भविष्य के संदर्भ के लिए Objection Receipt का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखें। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates