Live

Rajasthan BSTC Result 2026 Live: राजस्थान बीएसटीसी परिणाम यहां predeledraj2026.com जल्द होगा जारी

Rajasthan BSTC Result 2026 Live: राजस्थान बीएसटीसी परिणाम जारी होने वाला है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने नतीजों को डायरेक्ट लिंक के माध्यम से देख सकेंगे। इस साल की परीक्षा में प्रदेश भर से लगभग 6 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। जो अब अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।


Jun 4, 2026, 17:33 IST
Rajasthan BSTC Result 2026
Rajasthan BSTC Result 2026

HIGHLIGHTS

  • वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परिणाम जारी करने जा रही है।
  • राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) कार्यक्रम के लिए आयोजित की जाती है।
  • यह राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा राजस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डी.एल.एड कार्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक शिक्षकों के लिए है।

Rajasthan BSTC Result 2026 Live: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU)  राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परिणाम जारी करने जा रही है। जो उम्मीदवार 20 मई, 2026 की परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। यह दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) कार्यक्रम के लिए आयोजित की जाती है। यह राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा राजस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डी.एल.एड कार्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक शिक्षकों के लिए है। 

इस साल की परीक्षा में प्रदेश भर से लगभग 6 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जो अब अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। नतीजे घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रोसेस शुरू किया जाएगा। 

बीएसटीसी परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को संस्था द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने जरूरी हैं। जनरल कैटेगरी के लिए 50% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। वहीं, एससी/एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग व्यक्ति (PWD), विधवा/तलाकशुदा महिला उम्मीदवार (सामान्य श्रेणी) के लिए योग्यता अंक 45% निर्धारित किए गए हैं।

Rajasthan BSTC Result 2026: हाइलाइट्स 

राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा का आयोजन 20 मई को दो शिफ्ट में किया गया था। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणामों से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

राजस्थान प्री डीईएलएड परीक्षा 2026 

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा (VMOU)

सत्र/अवधि

2026-27

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा तिथि 2026

20 मई, 2026

राजस्थान बीएसटीसी परिणाम जारी

जल्द 

आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट

predeledraj2026.in

Rajasthan BSTC Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

बीएसटीसी परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, Pre DEIED Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 रोल नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें। 

स्टेप 4 सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5 इसका प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

LIVE UPDATES
  • Jun 4, 2026, 17:33 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: कब आएगा रिजल्ट

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का रिजल्ट 10 जून को जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर पाएंगे। 

  • Jun 3, 2026, 11:49 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: रिजल्ट के बाद क्या?

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड का रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए फीस आप ऑनलाइन माध्यमों से जैसे ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए जमा कर सकेंगे।

  • Jun 3, 2026, 11:27 IST

    Rajasthan BSTC Pre deled Result 2026: फाइनल आंसर की

  • Jun 3, 2026, 11:15 IST

    Rajasthan BSTC Pre deled Admission 2026: बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट कैसे चेक करें?

    राजस्थान बीएसटीसी परिणाम 2026 घोषित होने के बाद डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना परिणाम डाउनलोड कर पाएंगे। 

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

    1. आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर “Pre D.El.Ed Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    3. अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

    4. लॉग इन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    5. रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

  • Jun 3, 2026, 11:10 IST

    Sarkari Result Rajasthan BSTC 2026: पिछले साल के बीएसटीसी टॉपर

    पिछले साल राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2025 में राज्य की होनहार बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप तीन स्थानों पर जगाह बनाई थी। सीकर की सीमा गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया था। बाड़मेर की पूजा भाकर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अजमेर की अनुप्रिया राठौर ने तीसरी रैंक हासिल की थी। 

  • Jun 3, 2026, 11:05 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: पिछले साल परिणाम कब घोषित हुआ था?

    राजस्थान बीएसटीसी परिणाम 2026 पिछले साल 14 जून, 2025 को शाम 5 बजे घोषित किया गया था। पिछले साल कुल 6 लाख 4 हजार से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे, जिनमें करीब 70% महिलाएं शामिल रहीं।

  • Jun 3, 2026, 10:59 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: बीएसटीसी की काउंसलिंग के लिए कितने नंबर चाहिए?

    राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) परीक्षा देने के बाद उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा रहता है कि उन्हें काउंसलिंग के लिए कितने नंबर चाहिए? 

    राजस्थान बीएसटीसी (Pre D.El.Ed) की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सामान्य वर्ग को न्यूनतम 50% (300 अंक) और आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/EWS) को 45% (270 अंक) प्राप्त करने होते हैं। 

    कॉलेज पाने के लिए जनरल कैटेगरी में 380 से 420+ अंक और अन्य श्रेणियों में 350 से 400+ अंक एक अच्छा सेफ स्कोर माना जाता है।

     

     
  • Jun 3, 2026, 10:55 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: क्या आज आएगा राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट?

    राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2026 किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। लेकिन ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी तक किसी भी तरह का नोटिस जारी नहीं किया गया है। नतीजे जारी होने के बाद उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

  • Jun 2, 2026, 17:58 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: BSTC की काउंसलिंग के लिए कितने नंबर चाहिए?

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 600 अंकों की होती है, जिसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत यानी 300 अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। वहीं SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत यानी 270 अंक न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं।


  • Jun 2, 2026, 17:33 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: ऑफिशियल वेबसाइट

    राजस्थान बीएसटीसी परिणाम जारी होने वाला है। उम्मीदवार अपनी भर्ती परीक्षा का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.in पर जाकर देख सकेंगे। परिणाम जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

  • Jun 2, 2026, 16:31 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: क्या इसमें मार्किंग होती है?

    उम्मीदवारों को यह जानना बहुत जरूरी है, कि परीक्षा में किसी भी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं की जाती। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन OMR आधारित किया जाता है। मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक जोड़ दिए जाते हैं। किसी भी गलत उत्तर के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है।

  • Jun 2, 2026, 16:22 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड पहले इसे एग्जाम को बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट (BSTC) के नाम से जाना जाता था। अब इसे प्री डीएलएड के नाम से जाना जाता है। यह प्रवेश परीक्षा राजस्थान राज्य में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए हर साल आयोजित की जाती है। 

  • Jun 2, 2026, 16:12 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: परिणाम में उल्लेखित विवरण

    राजस्थान प्रीडीएलएड परिणाम 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण जरूर देखें:

    • उम्मीदवार का नाम
    • रोल नंबर
    • आवेदन संख्या
    • जन्मतिथि
    • श्रेणी (Category)
    • प्राप्त अंक (Marks Obtained)
    • कुल अंक
    • योग्यता स्थिति
    • मेरिट रैंक 
    • अन्य परीक्षा संबंधित जानकारी। 


  • Jun 2, 2026, 16:03 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: न्यूनतम योग्यता अंक

    राजस्थान बीएसटीसी भर्ती परीक्षा 2026 पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक सभी श्रेणियों के लिए निम्नलिखित हैं:

    सामान्य - 50%

    एससी/एसटी - 45%

    अन्य पिछड़ा वर्ग - 45%

    दिव्यांग व्यक्ति (PWD) - 45%

    विधवा/तलाकशुदा महिला उम्मीदवार (सामान्य श्रेणी) - 45%

  • Jun 2, 2026, 15:30 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: आंसर की कब आयी थी?

    वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने बीएसटीसी परीक्षा की ऑफिशियल उत्तर कुंजी 24 मई, 2026 को सेट वाइज जारी कर दी गई थी। इसी के साथ फाइनल आंसर की भी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। 

  • Jun 2, 2026, 15:00 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: काउंसलिंग कब होगी?

    राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2026 परिणाम घोषित हो जाने के बाद काउंसिलिंग शुरू की जाएगी।तिथियों की घोषणा नतीजे आने के बाद ही की जाएगी। काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी की ओर से रैंक के आधार पर आवंटित संस्थान में आपको प्रवेश दिया जाएगा। 

  • Jun 2, 2026, 14:48 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: कितने पदों के लिए भर्ती

    वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की ओर से डी.एल.एड कार्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक शिक्षकों के लिए भर्ती की जानी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 25970 पदों को भरा जाएगा। 

  • Jun 2, 2026, 14:45 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: पेन पेपर मोड में हुई थी परीक्षा

    राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा तिथि 2026 की पुष्टि हो गई है और यह 20 मई, 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। वीएमओयू कोटा द्वारा आयोजित यह प्रवेश परीक्षा दो चरणों में ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में होगी। उम्मीदवार 2 अप्रैल, 2026 की विस्तारित समय सीमा तक आधिकारिक पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

  • Jun 2, 2026, 14:40 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: इस साल आवेदकों की संख्या

    इस साल की परीक्षा में प्रदेश भर से लगभग 6 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जो अब अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। नतीजे घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रोसेस शुरू किया जाएगा। 


  • Jun 2, 2026, 14:38 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: परीक्षा का आयोजन कब किया गया?

    वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा का आयोजन 20 मई, 2026 को किया गया था। परीक्षा प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। 

  • Jun 2, 2026, 14:37 IST

    Rajasthan BSTC Result 2026 Live: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा क्या है?

    वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) कार्यक्रम के लिए आयोजित की जाती है। यह राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा राजस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डी.एल.एड कार्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक शिक्षकों के लिए है। 


Priyanka Pal

Executive - Editorial

Just Now

Result Updates