Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने महिला सुपरवाइजर (महिला पर्यवेक्षक) भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 24 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर उल्लिखित परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, नाम, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य सभी महत्वपूर्ण विवरणों की पहले ही चेक कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Also Check- RPSC JLO Admit Card 2026
Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 हाइलाइट्स
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) के इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 72 महिला पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार इस भर्ती से संबंधित अन्य सभी आवश्यक विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
|
परीक्षा का नाम
|
महिला सुपरवाइजर (महिला पर्यवेक्षक) सीधी भर्ती परीक्षा 2026
|
|
भर्ती बोर्ड का नाम
|
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
|
|
पद
|
72
|
|
एडमिट कार्ड
|
20 जुलाई 2026
|
|
परीक्षा तिथि
|
24 जुलाई 2026
|
|
परीक्षा समय
|
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
|
|
आधिकारिक वेबसाइट
|
|
|
लॉगिन माध्यम
|
SSO ID / आवेदन संख्या एवं जन्मतिथि
|
Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 Download Link Active
RSSB ने महिला सुपरवाइजर (महिला पर्यवेक्षक) भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थी अपनी SSO ID या आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आधिकारिक डाउनलोड लिंक भी अब Active हो चुका है, अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें:- RSSB Mahila Supervisor Admit Card Link-1
यहां क्लिक करें:-Rajasthan Mahila Supervisor Admit Card 2026 Link-2
महिला सुपरवाइजर परीक्षा 2026 तिथि और समय
महिला सुपरवाइजर सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थी रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड, वैध फोटो ID और पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है। केंद्र पर अपने रोल नंबर और केंद्र विवरण का मिलान अवश्य कर लें।
|
परीक्षा का नाम
|
परीक्षा तिथि
|
परीक्षा समय
|
|
महिला सुपरवाइजर सीधी भर्ती परीक्षा 2026
|
24 जुलाई 2026
|
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
|
Mahila Supervisor Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
फिर Get Admit Card विकल्प पर क्लिक करें।
-
संबंधित भर्ती के Get Admit Card लिंक को चुनें।
-
आवेदन संख्या (Application Number) और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट निकाल लें।
राजस्थान महिला सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2026 में उल्लिखित जानकारी
राजस्थान महिला सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी होगी। परीक्षा केंद्र जाने से पहले सभी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण ध्यान से चेक कर लें।
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
रजिस्ट्रेशन/आवेदन नंबर
-
जन्म तिथि
-
कैटेगरी
-
पिता का नाम
-
उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
-
परीक्षा का नाम
-
परीक्षा की तिथि, समय और रिपोर्टिंग समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
-
परीक्षा केंद्र का कोड
-
परीक्षा के दिन के आवश्यक निर्देश
परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान
-
परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 2 घंटे पहले पहुंचें।
-
परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।
-
एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड प्राथमिकता) अवश्य लेकर जाएं।
-
2.5×2.5 सेमी का नवीनतम रंगीन पासपोर्ट फोटो और नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन साथ रखें।
-
बिना वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना मना है?
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, बैग, नोट्स, किताबें या अन्य प्रतिबंधित सामग्री लेकर न जाएं। तलाशी और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
ड्रेस कोड का पालन करना होगा
RSSB ने परीक्षा के लिए ड्रेस कोड भी जारी किया है। अभ्यर्थियों को साधारण कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। स्मार्ट वॉच, आभूषण, धातु से बनी वस्तुएं और अन्य प्रतिबंधित सामान पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है।
3 साल पुरानी फोटो वाली ID पर नया नियम
बोर्ड ने पहचान सत्यापन के लिए नया नियम लागू किया है। यदि आपके आधार कार्ड, वोटर ID, पैन कार्ड या किसी अन्य मान्य पहचान पत्र पर लगी फ़ोटो 3 साल या उससे अधिक पुरानी है, तो परीक्षा से पहले उसे अपडेट करा लें। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार का चेहरा, ई-एडमिट कार्ड की फोटो और पहचान पत्र की फ़ोटो का मिलान किया जाएगा। यदि तीनों में बड़ा अंतर पाया जाता है, तो परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
RSSB महिला सुपरवाइजर परीक्षा 2026: OMR शीट भरने के नियम
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के लिए OMR शीट भरने के महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 (एक-तिहाई) अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए उम्मीदवार उत्तर भरने से पहले प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें और सही विकल्प का ही चयन करें।
यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना है, तो OMR शीट में दिए गए पांचवें विकल्प (Option E) को अनिवार्य रूप से भरें। किसी प्रश्न को पूरी तरह खाली छोड़ना मान्य नहीं होगा। यदि कोई अभ्यर्थी कुल प्रश्नों में 10% से अधिक प्रश्न बिना कोई विकल्प भरे छोड़ देता है, तो उसे परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जा सकता है। इसलिए OMR शीट भरते समय सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें।
