RPSC JLO Admit Card 2026 OUT: राजस्थान जूनियर लीगल ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

RPSC JLO Admit Card 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) परीक्षा 2025 (जयपुर विकास प्राधिकरण) के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

Jul 23, 2026, 12:48 IST
RPSC JLO Admit Card 2026 OUT
RPSC JLO Admit Card 2026 OUT

RPSC Junior Legal Officer (JLO) Admit Card 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना RPSC JLO Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग के अनुसार, परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

RPSC JLO Admit Card 2026 Download Link

RPSC JLO एडमिट कार्ड 2026 का लिंक RPSC के आधिकारिक पोर्टल और राजस्थान SSO पोर्टल पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अब लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने हॉल टिकट डाउनलोड करने का सीधा लिंक भी दिया है।

RPSC JLO Admit Card 2026 Link

आरपीएससी जूनियर लीगल ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 हाइलाइट्स

राजस्थान जूनियर लीगल ऑफिसर परीक्षा 2026 के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

भर्ती संगठन का नाम
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नाम
जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO)
विज्ञापन संख्या
08/2025-26
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
23 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि
26 जुलाई 2026 और 27 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइट

RPSC JLO एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले RPSC की वेबसाइट पर या SSO पोर्टल पर जाएं। 

  • होमपेज पर Important Links या एडमिट कार्ड सेक्शन में Admit Card for Junior Legal Officer (JDA) - 2025 लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब नया लॉगिन पेज ओपन होगा। वहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

  • RPSC जेएलओ एडमिट कार्ड 2026 पर उल्लिखित विवरण

    उम्मीदवारों को अपने RPSC जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) एडमिट कार्ड 2026 में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • आवेदन संख्या

    • जन्म तिथि

    • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

    • परीक्षा का नाम और पद का नाम (Junior Legal Officer)

    • परीक्षा की तारीख और समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

    • परीक्षा की शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम

    • परीक्षा से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश

    • परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी

    यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) से संपर्क करना चाहिए।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates