(Out) SBI PO Mains Admit Card 2026: प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड करने के Steps

SBI PO Mains Call Letter 2026: एसबीआई पीओ मेन्स 2026 का एडमिट कार्ड 2 सितंबर 2026 को वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी कर दिया गया है। छात्र इसे डायरेक्ट डाउनलोड करने के लिए यहां से आसान स्टेप्स जानें।

Sep 3, 2026, 12:32 IST
SBI PO Admit Card 2026 Out for Mains Exam
SBI PO Admit Card 2026 Out for Mains Exam

SBI PO Admit Card 2026 (Mains): स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) Mains Examination 2026 के लिए एडमिट कार्ड कल 2 सितंबर को ऑफिशियल तौर से वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी कर दिया है। Prelims Exam में पास होने वाले कुल 15,802 छात्र इस मेन्स एग्जाम में बैठने के एलिजिबल है। छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।   

SBI PO मेन्स एग्जाम 2026 का आयोजन 12 सितंबर 2026 को निर्धारित किया गया है। यह एग्जाम विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 में दी गई जानकारी के अनुसार एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। सभी छात्र इस आर्टिकल से एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स के बारे में जानें। 

SBI PO Mains Exam 2026: मेन्स एग्जाम से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स 

Prelims Exam में पास हुए छात्र SBI PO Mains Exam 2026 की मुख्य डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट 
डिटेल्स
आयोजक संस्था
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पोस्ट का नाम
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट
2 सितंबर 2026
मेन्स एग्जाम डेट 
12 सितंबर 2026
एग्जाम मेड 
ऑनलाइन (CBT)
ऑफिशियल वेबसाइट
लॉग इन प्रमाण - पत्र
रजिस्ट्रेशन नंबर, और पासवर्ड 
इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स 
प्रिंटेड एडमिट कार्ड और ओरिजनल फोटो सर्टिफिकेट 

एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड - Direct Link

एसबीआई पीओ 2026 का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.on पर जारी कर दिया गया है। छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करें। साथ ही, वेबसाइट पर न जाकर छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से SBI PO Admit Card 2026 को डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI PO Main Exam Admit Card 2026

SBI PO Mains Admit Card डाउनलोड करने के आसान तरीके

छात्र SBI PO Mains Exam के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. SBI के ऑफिशियल करियर पोर्टल sbi.bank.in पर विजिट करें। 
  2. 'करियर ऑप्शन’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. 'SBI PO Mains Admit Card' वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  4. फिर, 'Download Mains Admit Card' पर क्लिक करें।
  5. क्लिक करने के बाद Registration Number/Roll Number और Password/Date of Birth को फिल करें। 
  6. फिल करने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें। 
  7. लॉगिन पर क्लिक करते ही छात्रों का Admit Card स्क्रिन पर आ जाएगा। 
  8. फिर, Admit Card PDF को डाउनलोड कर लें। 

रजिस्ट्रेशन ईमेल (Direct Email Link) के माध्यम से मिलेगा एडमिट कार्ड? 

SBI एडमिट कार्ड जारी होने पर छात्रों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी भेजा जाएगा। छात्र वहां से डाउनलोड करने के लिए यहां देखें। 

  • ईमेल इनबॉक्स/स्पैम फोल्डर खोलें।
  • SBI PO Mains Call Letter से संबंधित मेल को खोलें। 
  • उसमें दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके क्रेडेंशियल्स फिल करें। 
  • फिल करते ही, एडमिट कार्ड कोर्ड को डाउनलोड कर लें।

रोल नंबर भूल जाने पर 'Forgot Registration' ऑप्शन का कैसे इस्तेमाल करें?

यदि आप SBI PO Mains Exam Admit Card 2026 को डाउनलोड कर रहे है। परंतु, आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या पासवर्ड भूल गए है, तो नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • SBI Login पोर्टल पर 'Forgot Password/Registration Number' पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को फिल करें।
  • OTP या वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करके नया पासवर्ड मिलेगा। 
  • इसे डालकर लॉगिन करें।
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates