UGC NET Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जून सेशन के लिए राष्ट्रीय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की परीक्षा दिनांक 22 जून, 23 जून, 24 जून, 25 जून, 29 जून और 30 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इसका री-एग्जाम दिनांक 05 जुलाई 2026 को हुआ था। इस परीक्षा में शामिल तकरीबन 7 लाख से अधिक उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कुंजी किसी भी समय जारी की जा सकती है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे।
UGC NET Answer Key 2026 PDF Download Link
यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कंजी सभी 87 अलग-अलग विषयों के लिए जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर उपलब्ध होगा। आप नीचे टेबल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। जब जारी हो जाएगी। इसके लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करत रहें।
|
यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक
|
जल्द उपलब्ध
|
UGC NET Answer Key 2026 June - हाइलाइट्स
यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए इस बार अनुमानित 9,93,702 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और परीक्षा में लगभग 7,35,614 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार भारत की किसी भी सेंट्रल, स्टेट या प्राइवेट यूनिवर्सिटी और कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर (लेक्चरर) के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
|
|
परीक्षा का नाम
|
यूजीसी नेट परीक्षा 2026
|
|
विषय
|
87
|
|
परीक्षा की तिथि
|
22 जून से 25 जून 2026 के अलावा 29 और 30 जून 2026 को आयोजित
|
|
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि
|
जल्द
|
|
उत्तर कुंजी डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स
|
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
ugcnet.nta.nic.in
|
UGC NET Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर जाएं और Latest News सेक्शन पर क्लिक करें।
UGC NET Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेश नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
आपको रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र और आंसर-की देखने का विकल्प मिल जाएगा।
Download बटन पर क्लिक करके उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर लें।
उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।
UGC NET Answer Key 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
यूजीसी नेट उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रति प्रश्न शुल्क के साथ जमा करा सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रासंगिक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना अनिवार्य है।
UGC NET Answer Key 2026 Kab Tak Aayegi
एनटीए ने परीक्षा समाप्त होने के 22 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी अभी तक यूजीसी नेट उत्तर कुंजी या जारी होने की कोई ऑफिशियल डेट जारी नहीं की है। पिछले कई सालों के ट्रेंड्स देखें, तो एनटीए आमतौर पर आखिरी परीक्षा के 6 से 7 दिनों के भीतर यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी कर देता है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट प्रश्न पत्रों को लेकर चिंता जताई है और दावा किया है कि कई प्रश्नों में व्याकरण संबंधी और टाइपिंग की त्रुटियां थीं। रिपोर्ट्स में यह भी सुझाव दिया गया है कि वर्तमान स्थिति के बीच, सरकार ने एनटीए से सभी आरोपों की सावधानीपूर्वक जांच करने और सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है। इन सभी कारणों की वजह से यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी होने में देरी हो रही है।
