UP Homeguard Admit Card 2026: यूपी होमगार्ड PET एडमिट कार्ड इस दिन, शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 सितंबर को

UP Homeguard Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की नई तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 15 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित पूरा विवरण यहां देख सकते हैं।

Sep 12, 2026, 09:39 IST
UP Homeguard Admit Card 2026 और शारीरिक दक्षता परीक्षा तिथि यहां देखें।
UP Homeguard Admit Card 2026 और शारीरिक दक्षता परीक्षा तिथि यहां देखें।

UP Home Guard Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 11 सितंबर को होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन 15 सितंबर 2026 से किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया जल्द आधिकारिक वेबासइट- uppbpb.gov.in पर शुरू होगी।

13 सितंबर को जारी होगा यूपी होम गार्ड PET एडमिट कार्ड

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के एडमिट कार्ड 13 सितंबर 2026 को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उसे डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की जानकारी ध्यान से चेक लें।

15 सितंबर से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर 2026 से प्रस्तावित है। इस परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जो भर्ती प्रक्रिया के निर्धारित चरणों के लिए पात्र हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र में दिए गए निर्धारित स्थान, तिथि और समय पर उपस्थित होना होगा। परीक्षा से संबंधित संशोधित तिथियों की जानकारी भी प्रवेश पत्र में उपलब्ध होगी।

ऐसे डाउनलोड करें यूपी होम गार्ड PET एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर UP Home Guard Enrollment-2025 PET Admit Card से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  • मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

  • सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित निकाल कर रख लें।

  • एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी जरूर चेक करें

    अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देश ध्यान से जांच लें। किसी तरह की परेशानी होने पर बोर्ड की हेल्पलाइन 08065075069 पर संपर्क किया जा सकता है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे आगे की सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। परीक्षा से संबंधित जानकारी केवल बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही प्राप्त करें।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates