UPSSSC Excise Constable City Slip 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी आबकारी सिपाही की सिटी स्लिप जारी की है। विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2026 के तहत संबंधित भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 722 रिक्त पदों को भरना है। इसकी मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक होने जा रहा है। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को जनपद की जानकारी के लिए सिटी स्लिप आज 11 सितंबर को जारी कर दी गई है।
जनपद संबंधी जानकारी के लिए शहर पर्ची उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC Excise Constable City Slip 2026: सिटी स्लिप जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी आबकारी सिपाही सिटी स्लिप आज 11 सितंबर को जारी की है। जिसे उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि यह मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध प्रवेश पत्र अनिवार्य है। नोटिस में कहा गया है कि “मुख्य परीक्षा हेतु निर्धारित शुल्क जमा करने के उपरान्त ही अभ्यर्थी परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना व प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे”।
UPSSSC Excise Constable City Slip 2026 Download link
आबकारी सिपाही सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने होंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है।
|
यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही सिटी स्लिप 2026
|
UPSSSC Excise Constable City Slip 2026: हाइलाइट्स
परीक्षा केंद्र की सूचना देने वाली पर्ची उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी देने के लिए जारी की जाती है। इसे प्रवेश पत्र नहीं माना जाना चाहिए। यूपीएसएसएससी आबकारी कांस्टेबल प्रवेश पत्र 2026 आयोग द्वारा अलग से जारी किया जाएगा।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण
|
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
|
|
पद
|
आबकारी सिपाही
|
|
विज्ञापन संख्या
|
08-परीक्षा/2026
|
|
कुल रिक्तियां
|
722
|
|
परीक्षा शहर सूची
|
|
|
परीक्षा तिथि
|
20 सितंबर 2026
|
|
परीक्षा का समय
|
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
|
|
तरीका
|
ऑफलाइन लिखित परीक्षा
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
upsssc.gov.in
|
UPSSSC Excise Constable City Slip 2026: ऑनलाइन सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
-
सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर जाकर, Important Announcement पर जाएं ।
-
यूपीएसएसएससी उत्पाद शुल्क कांस्टेबल मुख्य परीक्षा 2026 के शहर संबंधी सूचना के लिए लिंक पर क्लिक करें।
-
यदि मुख्य परीक्षा शुल्क का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, तो उसका भुगतान पूरा करें।
-
अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
-
परीक्षा शहर की जांच करें और संदर्भ के लिए शहर की सूचना पर्ची डाउनलोड कर लें।
