UPSSSC VDO Final Result 2026 OUT: यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 1468 अभ्यर्थी हुए सिलेक्ट

UPSSSC VDO Final Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO) भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,468 उम्मीदवारों का वीडीओ के पद पर किया गया है।

Aug 18, 2026, 08:36 IST
UP VDO Final Result 2026: ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 1468 पदों पर चयन; यहां करें चेक
UP VDO Final Result 2026: ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 1468 पदों पर चयन; यहां करें चेक

UPSSSC VDO Final Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी यानी VDO भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने 17 अगस्त 2026 को परिणाम घोषित करते हुए कुल 1468 पदों के लिए फाइनल सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आयोग ने अंतिम परिणाम के साथ चयनित उम्मीदवारों के रोल और अलग-अलग वर्गों के कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए किसी अलग लॉगिन प्रक्रिया की जरूरत नहीं है। चयन लिस्ट की PDF डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर या नाम आसानी से सर्च कर सकते है।

1468 ग्राम पंचायत अधिकारी पदों पर हुआ अंतिम चयन

यह भर्ती उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। आयोग की ओर से जारी अंतिम चयन सूची में कुल 1468 उम्मीदवारों को जगह दी गई है। वर्गवार पदों की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के लिए 849 पद निर्धारित थे। अनुसूचित जाति के लिए 356, अनुसूचित जनजाति के लिए 7, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 139 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 117 पद रखे गए थे। आयोग ने इसी आरक्षण व्यवस्था और अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की है।

UP Gram Panchayat Adhikari Final Result 2026 PDF

कब शुरू हुई थी UP VDO भर्ती की प्रक्रिया?

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 मई 2023 से शुरू हुई थी। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 12 जून 2023 तक का समय दिया गया था। इसके बाद आयोग ने पात्रता से संबंधित परिणाम 27 सितंबर 2023 को जारी किया था।मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए फीस जमा करने की प्रक्रिया अप्रैल 2025 में शुरू की गई। इसके बाद 27 अप्रैल 2025 को ग्राम पंचायत अधिकारी की मुख्य परीक्षा आयोजित की गई।

27 अप्रैल 2025 को हुई थी मुख्य परीक्षा

UP VDO मुख्य परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए आयोग ने परीक्षा के अगले दिन यानी 28 अप्रैल 2025 को आंसर की जारी की थी। आंसर की पर आपत्तियां प्राप्त करने के बाद आयोग ने परीक्षा से जुड़ी आगे की प्रक्रिया पूरी की। मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों से जरूरी दस्तावेज अपलोड कराए गए और दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया पूरी की गई। अब परीक्षा और अभिलेखों की जांच के आधार पर आयोग ने अंतिम चयन सूची जारी कर दी है।

अप्रैल 2026 में अपलोड किए गए थे जरूरी दस्तावेज

मुख्य परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आयोग ने पात्र उम्मीदवारों से जरूरी दस्तावेज अपलोड कराए थे। उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र निर्धारित समय के भीतर आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध कराने थे। दस्तावेजों की जांच और मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की गई। इसी प्रक्रिया के बाद 17 अगस्त 2026 को 1468 उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम जारी किया गया।

UP VDO Final Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होमपेज पर Notice Board सेक्शन में जाएं।

  3. अब विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2023, ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा(प्रा०अ०प०-2022)/01 का अंतिम चयन परिणाम  वाले लिंक पर क्लिक करें।

  4. लिंक खुलने के बाद चयनित उम्मीदवारों की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  5. PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर या नाम खोजें।

  6. कंप्यूटर पर Ctrl+F और मोबाइल में PDF का सर्च विकल्प इस्तेमाल करके आसानी से जानकारी खोज सकते हैं।

  7. अगर आपका रोल नंबर चयन सूची में मौजूद है, तो आप अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों में शामिल हैं।

  8. भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके रख लें।

अलग-अलग वर्गों के लिए कितने पद?

आयोग की इस भर्ती में पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है:

वर्ग
पदों की संख्या
अनारक्षित
849
अनुसूचित जाति (SC)
356
अनुसूचित जनजाति (ST)
7
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
139
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
117
कुल
1468

आरक्षण व्यवस्था के तहत महिला, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित अभ्यर्थियों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार लाभ दिया गया है।

क्षैतिज आरक्षण में भी हुआ चयन

अंतिम चयन सूची तैयार करते समय आयोग ने क्षैतिज आरक्षण के नियमों को भी लागू किया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के लिए निर्धारित 2 पदों पर 2 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

इसी तरह सैन्य वियोजित एवं भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए निर्धारित 47 पदों पर 47 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित 270 पदों पर भी 270 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

दिव्यांगता श्रेणी में LV उपश्रेणी के 28 पदों पर 28 और HH उपश्रेणी के 2 पदों पर 2 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए निर्धारित 2 पदों पर योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने के कारण आयोग ने नियमों के अनुसार मेरिट के आधार पर इन पदों को भरने की प्रक्रिया अपनाई।

फाइनल रिजल्ट के साथ UP VDO Cut-off 2026 भी जारी

UPSSSC ने न सिर्फ़ सिलेक्शन लिस्ट जारी की है, बल्कि कैंडिडेट्स की जानकारी के लिए कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ़ मार्क्स भी उपलब्ध कराए हैं। इससे कैंडिडेट्स को अपनी-अपनी कैटेगरी में फाइनल सिलेक्शन के लिए जरूरी मेरिट लेवल को समझने में मदद मिलती है।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates