This is an archived article last updated on Jan 11, 2025. The information may be outdated.

Ram Mandir Anniversary Quotes, Wishes: राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर अपनों के साथ साझा करें ये शुभकामना संदेश

Last Updated: Jan 11, 2025, 12:07 IST

Ram Mandir Sthapna Diwas 2025: अयोध्या के राम मंदिर को पूरा एक वर्ष हो गया है। मंदिर की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी, 2025 को मनाई जा रही है। इस दिन मंदिर के प्रांगण में भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, सीएम योगी आदित्यनाथ भी मंदिर में रामलला की आरती के लिए पहुंचेंगे। 

राम मंदिर अयोध्या
राम मंदिर अयोध्या

Ram Mandir Pran Pratishtha Anniversary 2025: अयोध्या पावन नगरी में बने श्रीराम मंदिर को पूरा एक वर्ष हो गया है। बीते वर्ष 22 जनवरी, 2024 को मंदिर के गर्भगृह में श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। हालांकि, इस वर्ष यह वर्षगांठ 11 जनवरी को हो रही है।

इसे लेकर मंदिर प्रांगण में भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव पूरे तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस लेख में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर साझा किए जाने वाले शुभकामना संदेश दिए गए हैं। 

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर वर्षगांठ पर शुभकामना संदेश

-सबके राम, सबमें राम। राम मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर आप सभी को राम-राम और ढेरों शुभकामनाएं।

-राम नाम की माला सुमिरो हर दिन, एक भी दिन न सोच सकूं राम के बिन,  ढाई अक्षर का प्यारा नाम, जय श्री राम, जय श्री राम।

-पुरुषों में उत्तम पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जय। राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएंं।

-मेरे राम, तेरे राम, सबके राम और सबमें राम, जय श्री राम, जय श्री राम।  राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएंं।

-"जय श्री राम! अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हमारी आस्था और संस्कृति की विजय है। यह सभी को शांति, समृद्धि और संस्कारों की प्रेरणा दे।"

-"श्रीराम का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। अयोध्या का यह भव्य मंदिर भारत की संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। जय श्री राम! "

-"राम नाम का सुमिरन करें, जीवन को धन्य बनाएं। अयोध्या का राम मंदिर हर भक्त के लिए आस्था का केंद्र है। जय श्री राम! "

-"श्रीराम मंदिर का निर्माण केवल ईंट-पत्थर का नहीं, यह हमारे विश्वास और संस्कारों की नींव है। जय श्री राम!"

-"राम मंदिर भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश देता है। अयोध्या से विश्व तक, शांति और समृद्धि का आह्वान।"

-"अयोध्या के भव्य राम मंदिर का सपना साकार हुआ। यह क्षण हर भारतीय के लिए गौरव और आस्था का प्रतीक है। जय श्री राम! "

-"अयोध्या का राम मंदिर हमारी संस्कृति, धर्म और अध्यात्म की महान धरोहर है। इसे हर हृदय में बसाएं। जय श्री राम! "

-"राम मंदिर का हर पत्थर प्रभु राम के आदर्शों की गाथा कहता है। इसे सजीव रखें और राम नाम का गुणगान करें।"  

 -"अयोध्या का भव्य राम मंदिर, भारत के गौरव और भक्तों की आस्था का प्रमाण है। जय श्री राम! "

-"जहां राम का वास होता है, वहां धर्म, शांति और समृद्धि स्वयं आते हैं। अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!"

Ram Mandir Sthapna: राम मंदिर पर छोटे उद्धरण

-"राम नाम की ज्योति से अयोध्या में उजाला हुआ। जय श्री राम!"

-"अयोध्या का राम मंदिर हमारी आस्था की विजय है। "

-"राम के आदर्शों पर चलें और जीवन को सार्थक बनाएं।"

-"जहां राम, वहां धर्म; जहां धर्म, वहां विजय। जय श्री राम!"

-"श्रीराम मंदिर: आस्था, संस्कृति और आदर्शों का संगम।"

-"जय श्री राम! अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हमारी आस्था और परंपरा का प्रतीक है। यह सभी के लिए प्रेरणा और श्रद्धा का केंद्र बने।"

"श्रीराम मंदिर का निर्माण केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। जय श्री राम! "

"अयोध्या का राम मंदिर हमें रामायण के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। हर भक्त के लिए यह आस्था का केंद्र है। जय श्री राम! "

"भगवान राम के आदर्शों को जीवन में उतारें और उनके आशीर्वाद से हर घर में शांति और समृद्धि का दीप जलाएं। जय श्री राम! "

"अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। यह भव्य मंदिर हमारी आस्था और परंपराओं का सम्मान है। जय श्री राम!"

''ढाई अक्षर का प्यारा नाम, जय श्री राम, जय श्री राम। भगवान राम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे और यह वर्ष सभी के लिए मंगल हो''। 

Ram Mandir Wishes: भक्ति और प्रेरणादायक उद्धरण

-"राम मंदिर केवल एक संरचना नहीं, यह धर्म, संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का प्रतीक है।"

"जहां राम हैं, वहां धर्म है; और जहां धर्म है, वहां सदा विजय है। जय श्री राम! "

"श्रीराम मंदिर का हर पत्थर आस्था की गाथा सुनाता है। यह मंदिर युगों तक हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।"

"राम नाम की महिमा अपरंपार है। अयोध्या का राम मंदिर हर भक्त के दिल में राम के आदर्शों को जीवित करेगा।"

"अयोध्या का राम मंदिर केवल एक स्थल नहीं, यह हर भारतीय के गर्व और श्रद्धा का प्रतीक है। जय श्री राम! "

Ram Mandir Social Media Caption: सोशल मीडिया के लिए कैप्शन

-"राम मंदिर: आस्था और संस्कृति का गौरव। जय श्री राम! #AyodhyaRamMandir"

-"भगवान राम का आशीर्वाद हर घर तक पहुंचे। अयोध्या के भव्य राम मंदिर के लिए शुभकामनाएं!  #RamMandir"

-"राम के आदर्शों को अपनाएं और जीवन को प्रेरणादायक बनाएं। जय श्री राम! #JaiShriRam"

-"अयोध्या में रामलला विराजमान! यह हर भारतीय के विश्वास और संस्कृति की विजय है। #RamMandirAyodhya"

-"जहां राम का वास, वहां धर्म का प्रकाश। अयोध्या राम मंदिर के लिए ढेरों शुभकामनाएं! #RamMandir"

त्यौहार और भव्य अवसर के लिए संदेश

-"अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हर भक्त के लिए स्वप्न के सच होने जैसा है। यह प्रभु राम की आस्था का भव्य प्रतीक है। जय श्री राम!"

-"यह ऐतिहासिक क्षण हम सभी के लिए गर्व का है। राम मंदिर अयोध्या से लेकर विश्व तक धर्म और संस्कृति का संदेश देगा। जय श्री राम! "

-"राम मंदिर: जहां आस्था और संस्कृति का संगम होता है। यह हर भारतीय के लिए प्रेरणा और गौरव का प्रतीक है। जय श्री राम!"

पढ़ेंः Ram Mandir Anniversary 2025: 11 जनवरी को ही क्यों मनाई जा रही है राम मंदिर की पहली वर्षगांठ, जानें यहां विशेष वजह

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jan 11, 2025, 12:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News