Ram Mandir Anniversary 2025: 11 जनवरी को ही क्यों मनाई जा रही है राम मंदिर की पहली वर्षगांठ, जानें यहां विशेष वजह
साल 2025 में राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा को पूरा एक वर्ष हो गया है। बीते वर्ष 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठ की गई थी। हालांकि, इस बार इसकी वर्षगांठ 11 जनवरी को मनाई जा रही है। ऐसे में यहां सवाल है कि ऐसे क्यों है, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।
Ram Mandir Sthapna Diwas 2025: साल 2024 की 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। साल 2025 में इस उत्सव को पूरा एक वर्ष हो रहा है। ऐसे में इस बार भी इस उत्सव को लेकर विशेष तैयारी है और राम मंदिर के प्रांगण में भव्य आयोजन किया जाएगा।
हालांकि, यह आयोजन इस बार 22 जनवरी को नहीं, बल्कि 11 जनवरी को किया जा रहा है। ऐसे में यह सवाल है कि आखिर क्या वजह है कि इस बार यह आयोजन 11 जनवरी को हो रहा है। जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।
22 के बजाय 11 जनवरी ही क्यों
हिंदू पंचांग पर गौर करें, तो साल 2024 में 22 जनवरी को पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथी थी। इसे कूर्म द्वादशी भी कहा जाता है। वहीं, साल 2025 में यह संयोग 11 जनवरी को बन रहा है। ऐसे में तिथि पर जाने के बजाय हिंदू पंचांग को देखते हुए राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ 11 जनवरी को मनाई जा रही है। खास बात यह है कि इस दिन को खास उत्सव के साथ मनाया जा रहा है।
इतने बजे से बन रहा है संयोग
साल 2025 में जनवरी यानि कि पौष माह में 10 तारीख को शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि की शुरुआत सुबह 10 बजकर 19 मिनट से हुई है। इसका समापन की बात करें, तो यह 11 जनवरी को सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर होगा। पंचांंग के अनुसार, 11 जनवरी को ही उदया तिथि को देखते हुए कूर्म द्वादशी पड़ेगी। ऐसे में इस दिन ही प्रथम वर्षगांठ का आयोजन होगा।
ये कारण भी हैं जिम्मेदार
हिंदू पांचांग पर गौर करें, तो 11 जनवरी को कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण कारण भी बन रहे हैं। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक है। वहीं, इस दिन अमृत काल सुबह 9 बजकर 26 मिनट से लेकर करीब 11 बजे तक है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह साढ़े पांच बजे से करीब साढ़े छह तक है।
तीन दिनों तक चलेगा उत्सव
राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर राम मंदिर के प्रांगण में तीन दिनों तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 जनवरी से शुरू होगा और 13 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचकर भगवान श्रीराम की आरती करेंगे।
साथ ही, यहां तीन दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारत की प्राचीन संस्कृति के दर्शन के साथ-साथ भारतीय लोक गीतों व नृत्यों को भी देखा जा सकेगा। स्थानीय प्रशासन की ओर से यहां बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
50 क्विंटल फूलों से सजाया गया है मंदिर
राम मंदिर में आयोजित उत्सव को लेकर मंदिर परिसर को 50 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। साथ ही, भगवान श्रीराम को 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे, जिसे बाद में श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम को सलोने रंग के वस्त्र पहनाए गए हैं, जो कि सोने की आभा वाले हैं। मंदिर में दीपोत्सव को लेकर भी तैयारी की गई है, जिससे रात के समय अयोध्या का राम मंदिर की छंटा देखते ही बनेगी। मंदिर में श्रद्धालुओं की व्यवस्था को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है। वहीं, इसमें महिला पुलिस बल की भी संख्या भी अधिक है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.