This is an archived article last updated on Feb 1, 2025. The information may be outdated.

Budget 2025: ये रहीं बजट से जुड़ी सरकार की घोषणाएं, यहां देखें

Last Updated: Feb 1, 2025, 13:07 IST

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में मोदी सरकार 3.0 का वित्त आम बजट पेश कर दिया है। निर्मला सीतारमण कार्यकाल का यह आठवां आम बजट है। इस बार के बजट में मिडिल क्लास कैटेगरी का ध्यान रखा गया है। 

बजट 2025
बजट 2025

Budget 2025 Tax Slab: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का पूर्ण आम बजट पेश कर दिया है। इस बजट में किसानों से लेकर आम आदमी के बजट का ध्यान रखा गया है। आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ असम में यूरिया केंद्र खोलने की भी बात कही गई है।

आम आदमी को ध्यान में रखते हुए बजट में टैक्स स्लैब में भी बदलाव की संभावना है। वहीं, सरकार की ओर से कुछ नई स्कीम की घोषणाएं भी की गई हैं। 

Budget 2025: बजट से जुड़ी कुछ अहम बातें

-12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं।

-खिलौना सैक्टर के लिए विशेष स्कीम लाने की बात कही गई है।

-पांच लाख एससी और एसटी महिलाओं को नई स्कीम को लाभ मिलेगा।

-22 लाख लोगों को लेदर इंड्रस्ट्री से रोजगार मिलेगा।  

-स्टॉर्ट-अप के लिए अब 10 करोड़ रुपये तक के लोन की सुविधा।

-भारतीय भाषा में डिजिटल पुस्तकें होंगी।

-आईआईटी पटना का विस्तार किया जाएगा।

-उड़ान योजना से हैलीपेड विकसित किए जाएंगे।

-पटना एयरपोर्ट को विकसित किया जाएगा।

-बिहार के लिए ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट की घोषणा।

-उड़ान योजना से 120 नए एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा। मिडिल क्लास को मिलेगा फायदा।

-होम स्ट बनाने के लिए मुद्रा लोन की घोषणा।

-चुनिंदा पर्यटकों को वीजा मुफ्त मिल सकेगा।

-नेशनल जीयो स्पेशल मिशन लागू होगा। म्यूजियम को इस मिशन से जोड़ा जाएगा। 

-निर्यात के लिए एक्पोर्ट प्रमोशन सेंटर खोले जाएंगे।

-रिसर्च के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की घोषणा।

-नया इनकम टैक्स बिल अगले सप्ताह पेश होगा।

-इंश्योरेंस सेक्टर में FDI  75 % से बढ़ाकर 100 %  तक किया जाएगा। 

-सेंट्रल KYC रजिस्ट्री बनाई जाएगी।

-अप्रत्यक्ष कर को कम करने की घोषणा, जिससे आम आदमी को फायदा मिला। 

-50 हजार सस्ते मकान बनाए जाएंगे।

-मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे।

कैंसर से जुड़ी दवाएं सस्ती होंगे।

-ईवी बैट्री पर छूट का ऐलान।

-82 सामानों से सेस हटाया गया। 

-चमड़े से आयात शुल्क हटाया गया,  जिससे बाजार में चमड़ा होगा सस्ता।

 -LED/LCD सस्ते होंगे।

-इलेक्ट्रिक गाड़ियां होंगी सस्ती।

-भारत में बने कपड़े सस्ते होंगे। बुनकरों द्वारा बनाए गए कपड़ों भी सस्ते मिलेंगे।

-भारत में मोबाइल फोन सस्ते किए जाएंगे।

-6 जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होंगी।

-लीथियम बैट्री पर छूट मिलेगी।

-कानूनों को आसान बनाया जाएगा।

-नया इनकम टैक्स बिल बहुत साफ होगा, जिससे टैक्स भरने में आसानी होगी। 

-टीडीएस को और तार्किक बनाया जाएगा। इसकी सीमा को दोगुना किया जाएगा।

-

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 1, 2025, 13:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News