किस खेल में मिलती है कौन-सी ट्रॉफी और कप, चेक करें लिस्ट
दुनियाभर में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में अलग-अलग ट्रॉफी और कप दिये जाते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर किस खेल में कौन-सी ट्रॉफी मिलती है।
दुनिया में आयोजित होने वाले विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को अलग-अलग ट्रॉफी और कप दिये जाते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर इन्हें लेकर सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में इस लेख में सभी खेल और उनमें विजेताओं को मिलने वाली ट्रॉफी और कप के बारे में जानकारी दी गई है। विस्तार से जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
क्रिकेट में मिलने वाली ट्रॉफी
क्रिकेट में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई ऐतिहासिक टूर्नामेंट खेले जाते हैं:
-अंतरराष्ट्रीय एशेज कप (इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1882 से खेली जाने वाली सबसे पुरानी टेस्ट सीरीज)
-बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज)
-आईसीसी वर्ल्ड कप
-एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी।
राष्ट्रीय स्तर की ट्रॉफी
-रणजी ट्रॉफी (भारत की सबसे बड़ी घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता)
-दलीप ट्रॉफी (जोन्स के बीच)
- विजय हजारे ट्रॉफी (वन-डे प्रारूप)
- देवधर ट्रॉफी
- ईरानी कप (रणजी चैंपियन और अन्य की टीम के बीच)
-सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (घरेलू टी-20 टूर्नामेंट)।
फुटबॉल में मिलने वाला कप
अंतरराष्ट्रीय स्तर परः
-फीफा विश्व कप
-यूरो कप
-कोपा अमेरिका
-मर्डेका कप।
राष्ट्रीय स्तर पर भारत मेंः
-डूरंड कप
-संतोष ट्रॉफी
-सुब्रतो मुखर्जी कप
- रोवर्स कप।
हॉकी में मिलने वाली ट्रॉफी
राष्ट्रीय स्तर परः
-आगा खान कप
- मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी
-रंगास्वामी कप
-सिंधिया गोल्ड कप
-बेटन कप (भारत का सबसे पुराना हॉकी टूर्नामेंट, जो 1895 में शुरू हुआ था)।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर:
-सुल्तान अजलान शाह कप
-हॉकी विश्व कप।
लॉन टेनिस
टेनिस में साल भर में चार सबसे बड़े टूर्नामेंट होते हैंःऑस्ट्रेलियन ओपन , फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन।
-डेविस कप पुरुषों का अंतरराष्ट्रीय टीम टूर्नामेंट है, जिसे 'टेनिस का विश्व कप' भी कहा जाता है और बिली जीन किंग कप महिलाओं का अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है, जिसे पहले फेड कप कहा जाता था।
बैटमिंटन
थॉमस कप: यह केवल पुरुषों की अंतरराष्ट्रीय टीम चैंपियनशिप है।
उबेर कप: यह केवल महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय टीम चैंपियनशिप है।
अन्य: सुदीरमन कप (मिश्रित टीम चैंपियनशिप), योनेक्स कप और भारत में अमृत दीवान कप।
गोल्फ
राइडर कप: यह यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका की पुरुष टीमों के बीच खेला जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंट है।
अन्य ट्रॉफियां: वॉकर कप, मास्टर्स टूर्नामेंट, बाकर कप और प्रिंस ऑफ वेल्स कप।
अन्य महत्वपूर्ण खेल और ट्रॉफियां
-टेबल टेनिस: स्वैथलिंग कप, कॉर्बिलन कप और रामानुजन ट्रॉफी।
-पोलो: एजरा कप और राधामोहन कप।
-नौकायन: वेलिंगटन ट्रॉफी।
-भारोत्तोलन: वर्धमान शील्ड।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.