AFCAT 2 Scorecard 2026: एफकैट रिजल्ट afcat.edcil.co.in जारी, डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड करें डाउनलोड

AFCAT 2 Scorecard 2026: इंडियन एयर फोर्स ने आज 9 सितंबर को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

Sep 9, 2026, 13:13 IST
AFCAT 2 Scorecard 2026: एफकैट रिजल्ट afcat.edcil.co.in जारी
AFCAT 2 Scorecard 2026: एफकैट रिजल्ट afcat.edcil.co.in जारी

AFCAT 2 Scorecard 2026: इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने 9 सितंबर, 2026 को रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। AFCAT 2 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को होम पेज पर दिए रिजल्ट टैबल पर क्लिक कर करना होगा। 

इंडियन एयर फोर्स टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पोस्ट, ग्राउंड ड्यूटी जैसे पदों के लिए AFCAT परीक्षा आयोजित करती है। IAF परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त, 2026 को आयोजित की गई थी। 

AFCAT 2 Result 2026: रिजल्ट जारी 

AFCAT 2 रिजल्ट पीडीएफ लिंक ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।

AFCAT 2 Scorecard 2026 Download link 

उम्मीदवार एफकैट 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, योग्यता रैंक, योग्यता स्थिति जैसी अहम जानकारी ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

AFCAT 2 स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

AFCAT 2 Cut off 2026: पिछले वर्षों के कट ऑफ मार्क्स 

उम्मीदवार पिछले वर्षों के कट ऑफ मार्क्स की जांच करके संभावित कट ऑफ का अनुमान लगा सकते हैं। AFCAT के पिछले वर्षों के कट ऑफ के बार में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

वर्ष
एएफसीएटी 1
ईकेटी 1
एएफसीएटी 2
ईकेटी 2
2020
155
40
153
40
2018
140
55
155
60
2017
160
60
150
60
2016
148
60
132
52
2015
144
52
126
55

AFCAT 2 Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार AFCAT 2 रिजल्ट नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1 सबसे पहले AFCAT 2 की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं। 

स्टेप 2 लॉगिन टैब पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 लॉगिन करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें। 

स्टेप 4 अब AFCAT 2 रिजल्ट पीडीएफ पर जाएं। 

स्टेप 5 AFCAT 2 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates