CG Vyapam Lecturer Online Form 2026: सीजी व्यापम लेक्चरर भर्ती की अंतिम तिथि नजदीक, तुरंत अप्लाई करें

 CG Vyapam Lecturer Online Form 2026: सीजी व्यापम लेक्चरर ऑनलाइन भर्ती 2026 की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार को 26 अक्टूबर, 2026 तक लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

Oct 23, 2026, 19:37 IST

CG Vyapam Lecturer Online Form 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की ओर से व्यापम लेक्चरर भर्ती 2026 की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य E और T कैडर में लेक्चरर के 854 रिक्त पदों को भरना है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 26 अक्टूबर तक जारी रहेगा। लिखित परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। 

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन का डायरेक्ट लिंक आगे लेख में उपलब्ध करा दिया गया है। पे अपॉइंटेड कैंडिडेट्स को पे मैट्रिक्स लेवल-09 के तहत सैलरी दी जाएगी। 

CGSSB Vyapam Lecturer Online Form 2026: आवेदन लिंक 

सीजी व्यापम लेक्चरर भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, 2026 को समाप्त हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं।

Related Stories

सीजी व्यापम लेक्चरर भर्ती 2026

CGSSB Vyapam Lecturer Online Form 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

सीजी व्यापम लेक्चरर भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं:

आयोजन
विवरण
अधिसूचना जारी करने की तिथि
29 सितंबर, 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख
29 सितंबर, 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
26 अक्टूबर, 2026 (शाम 5:00 बजे)
फॉर्म सुधार विंडो
27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, 2026
एडमिट कार्ड रिलीज़ की तारीख
23 नवंबर, 2026
लिखित परीक्षा की तारीख
29 नवंबर, 2026 (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक)

CGSSB Vyapam Lecturer Online Form 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, CGSSB Vyapam Lecturer Online Form 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 लेक्चरर भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन करें। 

स्टेप 5 मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 6 जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 7 आवेदन शुल्क का भुगतान कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates